भारत

अश्विनी वैष्णव ने सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एफटीआईआई के सिनेमा थिएटर सह ऑडिटोरियम का उद्घाटन किया

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, रेलवे तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज पुणे में भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान के ऑडिटोरियम का उद्घाटन किया। अश्विनी वैष्णव ने पहली बार भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान का दौरा किया, जो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत एक सोसायटी के रूप में पंजीकृत एक स्वायत्त सोसाइटी है। कार्यक्रम की शुरुआत में अश्विनी वैष्णव ने रिबन काटा और विद्यार्थियों के साथ दीप प्रज्वलित भी किया।

उद्घाटन के बाद खुले मंच पर छात्रों और शिक्षकों के साथ बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री ने बताया कि उनका लक्ष्य एफटीआईआई को वैश्विक मंच पर ले जाना है। इस अवसर पर अश्विनी वैष्णव ने कहा, “हमारी परंपरा और विरासत भविष्य की उत्कृष्टता की हमारी यात्रा शुरू करने के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करती है।” अश्विनी वैष्णव ने शिक्षकों और छात्रों के विभिन्न प्रश्नों के संतोषजनक उत्तर दिए तथा प्रस्तावित डीम्ड विश्वविद्यालय के दर्जे के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

अश्विनी वैष्णव ने देश में सिनेमा शिक्षा पर अपना दृष्टिकोण समझाया। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए करियर के अवसरों को मजबूत करने तथा उन्हें उद्योगों से अधिक से अधिक जोड़ने पर जोर दिया। अश्विनी वैष्णव ने गति शक्ति विश्वविद्यालय का उदाहरण दिया, जो बहुत कम समय में विश्व स्तर पर प्रमुख प्रतिभा प्रदाता बन गया है।

अश्विनी वैष्णव ने यह भी कहा कि यह नया ऑडिटोरियम न केवल एफटीआईआई के शिक्षण के लिए एक अमूल्य संपत्ति है, बल्कि यह पुणे के समृद्ध सांस्कृतिक परिदृश्य में भी वृद्धि करेगा।

सिनेमा प्रोजेक्टर, मंच प्रदर्शन के लिए पीए सिस्टम और अत्याधुनिक डॉल्बी एटमॉस सराउंड साउंड सिस्टम जैसी सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस ऑडिटोरियम में 586 लोगों के बैठने की क्षमता है। ऑडिटोरियम की सबसे अनूठी विशेषताओं में से एक इसकी अभिनव, होरिजेंटल मूवेबल स्क्रीन है, जो 50 फीट चौड़ी और 20 फीट ऊंची है। इस अत्याधुनिक स्क्रीन को रिमोट कंट्रोल का उपयोग करके आसानी से एडजस्ट किया जा सकता है, जिससे ऑडिटोरियम को आसानी से सिनेमा थियेटर में बदला जा सकता है।माना जाता है कि यह अपनी तरह की पहली अग्रणी विशेषता है, जो ऑडिटोरियम डिजाइन मेंवर्सेटिलिटी और फ्लेक्सिबिलिटी के संदर्भ में नए मानक स्थापित करती है। एफटीआईआई ने इस सुविधा के पेटेंट के लिए पहले ही आवेदन दायर कर दिया है।

कार्यक्रम के तहत केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संस्थान की विभिन्न सुविधाओं का दौरा किया और संकाय के साथ बातचीत भी की। अश्विनी वैष्णव ने रचनात्मक अर्थव्यवस्था पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा, “एफटीआईआई की प्रतिभा और इकोसिस्टम की मदद से हम इस क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल करेंगे।”

Editor

Recent Posts

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने BabyQ प्राइवेट लिमिटेड, कटक को बालपन अतिसार के त्वरित जांच संबंधी उपकरण विकसित करने में सहयोग दिया

केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने ओडिशा के कटक स्थित बेबीक्यू…

51 मिनट ago

कुनो राष्ट्रीय उद्यान में ‘ज्वाला’ ने पांच शावकों को जन्म दिया, भारत में चीतों की संख्या 53 हुई

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को जानकारी दी कि…

53 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने “सबका साथ सबका विकास – जनता की आकांक्षाओं की पूर्ति” थीम पर आयोजित बजट-पश्चात वेबिनार को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बजट-पश्चात वेबिनार श्रृंखला के चौथे आयोजित वेबिनार को संबोधित किया,…

3 घंटे ago

भारत ने मलावी के लोगों के लिए मानवीय सहायता के रुप में एक हजार मीट्रिक टन चावल की खेप भेजी

मलावी में अल नीनो के कारण सूखे की स्थिति उत्पन्न हो गई है। अल नीनो…

5 घंटे ago

भारतीय सशस्त्र बलों का दल संयुक्त सैन्य अभ्यास लामितिये- 2026 के ग्यारहवें संस्करण में भाग लेने के लिए सेशेल्स पहुंचा

भारतीय सशस्त्र बलों का दल सेशेल्स रक्षा बलों के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास लामितिये- 2026…

5 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा, सरकार पश्चिम एशिया में उभरते घटनाक्रमों पर कड़ी नजर रख रही है

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि सरकार पश्चिम एशिया में उभरते घटनाक्रमों…

5 घंटे ago