भारत

प्रधानमंत्री मोदी 13 जनवरी को जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे और सोनमर्ग सुरंग परियोजना का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 जनवरी को जम्मू और कश्मीर के सोनमर्ग का दौरा करेंगे। लगभग 11:45 बजे, वह सोनमर्ग सुरंग का दौरा करेंगे और उसके बाद इसका उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर वह उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे।

लगभग 12 किलोमीटर लंबी सोनमर्ग सुरंग परियोजना का निर्माण 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया गया है। इसमें सोनमर्ग मुख्य सुरंग, एक निकास सुरंग और पहुंच मार्ग शामिल हैं। समुद्र तल से 8,650 फीट की ऊंचाई पर स्थित, यह भूस्खलन और हिमस्खलन मार्गों को दरकिनार करते हुए लेह जाने के रास्ते में श्रीनगर और सोनमर्ग के बीच प्रत्येक मौसम में संपर्क बढ़ाएगी और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण लद्दाख क्षेत्र में सुरक्षित और निर्बाध पहुंच सुनिश्चित करेगी। यह सोनमर्ग को साल भर घूमने लायक जगह में बदलकर पर्यटन, साहसिक खेल और स्थानीय आजीविका को भी बढ़ावा देगी।

2028 तक पूरा होने के लिए निर्धारित ज़ोजिला सुरंग के साथ, यह मार्ग की लंबाई को 49 किमी से घटाकर 43 किमी कर देगा और वाहनों की गति को 30 किमी/घंटा से बढ़ाकर 70 किमी/घंटा कर देगा, जिससे श्रीनगर घाटी और लद्दाख के बीच एनएच-1 पर निर्बाध कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी। बढ़ी हुई कनेक्टिविटी से रक्षा रसद बढ़ेगी, जम्मू और कश्मीर और लद्दाख में आर्थिक विकास और सामाजिक-सांस्कृतिक एकीकरण को बढ़ावा मिलेगा।

प्रधानमंत्री निर्माण की इंजीनियरिंग कुशलता को स्वीकार करते हुए उन श्रमिकों से भी मिलेंगे जिन्होंने सबसे कठिन परिस्थितियों में सावधानीपूर्वक काम किया है।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने लखनऊ स्थित सीएसआईआर-सीडीआरआई में बीएसएल-3 सुविधा का उद्घाटन किया

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा सीएसआईआर के उपाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह…

18 घंटे ago

नीलगिरि श्रेणी (परियोजना 17ए) का सातवां एवं अंतिम युद्धपोत ‘विंध्यगिरि’ कोलकाता में भारतीय नौसेना को सौंपा गया

नीलगिरि श्रेणी (परियोजना 17ए) का सातवां एवं अंतिम युद्धपोत ‘विंध्यगिरि’ (यार्ड संख्या 3024) 27 नवंबर,…

18 घंटे ago

NBA ने 28 राज्यों और 4 केन्‍द्र शासित प्रदेशों में एबीएस निधि के तहत 13.76 करोड़ रुपये वितरित किए

राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) ने 28 राज्यों और 4 केन्‍द्र शासित प्रदेशों में जैव…

18 घंटे ago

भारतीय रेल को ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के निर्माण कार्य में महत्वपूर्ण सफलता मिली

भारतीय रेल को आज उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर…

18 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने IORA मंत्रिपरिषद की बैठक में भाग लेने वाले विदेश मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडल प्रमुखों से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में आयोजित आईओआरए मंत्रिपरिषद की 25वीं बैठक में…

18 घंटे ago

RBI ने न्यूनतम दैनिक नकद आरक्षित अनुपात – सीआरआर को 99 प्रतिशत से घटाकर 90 प्रतिशत किया

बैंकिंग प्रणाली में तरलता संकट के बीच भारतीय रिज़र्व बैंक-आरबीआई ने न्यूनतम दैनिक नकद आरक्षित…

18 घंटे ago