भारत

एशिया का सबसे बड़ा नागरिक उड्डयन आयोजन ‘विंग्स इंडिया 2026’ 28 जनवरी से हैदराबाद में शुरू होगा

एशिया का सबसे बड़ा नागरिक उड्डयन आयोजन विंग्‍स इंडिया 2026, इस महीने की 28 तारीख से हैदराबाद के बेगमपेट हवाई अड्डे पर आरम्‍भ होगा।नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया कि चार दिन तक चलने वाले इस आयोजन में भारतीय उड्डयन क्षेत्र की उपलब्‍धियों और वैश्‍विक क्षेत्र के भविष्‍य को दर्शाया जाएगा। नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु इस आयोजन का औपचारिक रूप से उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर देश-विदेश के कई गणमान्‍य व्‍यक्ति मौजूद रहेंगे।

आयोजन में वैश्‍विक स्‍तर की प्रदर्शनी, विमानों का प्रदर्शन, एरोबेटिक फ्लाइंग शो, उच्‍च स्‍तरीय वैश्‍विक सम्‍मेलन, मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी गोलमेज वार्ता, बी टू बी और बी टू जी बैठक, रोजगार मेला और छात्रों के लिए नवाचार प्रतिस्‍पर्धा भी होगी।

इस अवसर पर बीस देशों के मंत्री स्‍तरीय और अधिकारी स्‍तरीय प्रतिनिधिमण्‍डल भी आएंगे। इन देशों में कम्‍बोडिया, घाना, रूस, सेशल्‍स, त्रिनिडाड और टोबागो, सिंगापुर, अल्‍जीरिया, डो‍मीनिकन रिपब्‍लिक, ईरान, मालदीव, मंगोलिया, मोजम्‍बिक, ओमान, कतर, यूरोपीय संघ, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी और अमरीका शामिल हैं।

Editor

Recent Posts

DPIIT ने स्टार्टअप्स की सहायता करने और नवोन्मेषण इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक फ्यूल-टेक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…

8 घंटे ago

भारतीय नौसेना का आईएनएस सुदर्शनी समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के तहत फ्रांस के सेटे पहुंचा

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…

8 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

9 घंटे ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

9 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

11 घंटे ago