वायरल न्यूज़

आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी 24 सितम्बर 2024

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का संयुक्‍त राष्‍ट्र में आतंकवाद और साइबर से जुड़े मुद्दें उठाए जाने की खबर आज सभी अखबरों के पहले पन्‍ने पर है। अमर उजाला की सुर्खी है- प्रधानमंत्री ने कहा- मानवता की सफलता युद्ध भूमि में नहीं, सामूहिक शक्ति में है।

दैनिक भास्कर लिखता है- समिट ऑफ द फ्यूचर में प्रधानमंत्री ने कहा असुरक्षित जलमार्ग और साइबर क्राइम सबसे बड़ी चुनौती।

बच्‍चों से जुड़ी अश्‍लील सामग्री देखना और संग्रह करना अपराध, मद्रास हाई कोर्ट के आदेश को रद्द करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने की टिप्‍पणी, जनसत्ता सहित कई अखबारों की सुर्खी है।

तिरुपति में चार घंटे तक चला शुद्धिकरण, सैंपल फेल पर एफएसएसएआई ने मांगा जवाब, नवभारत टाइम्‍स की सुर्खी है।

11 माह में सेंसेक्‍स 34 प्रतिशत चढ़ा तो सोना 22 प्रतिशत महंगा हुआ। दिवाली तक यही तेजी रहेगी, दैनिक भास्‍कर ने त्‍योहार शीर्षक से यह खबर प्रकाशित की है।

प्रज्ञान रोवर ने चांद पर खोजा एक सौ 60 किलोमीटर चौड़ा प्राचीन गड्ढा, राजस्‍थान पत्रिका की सुर्खी है- पत्र लिखता है दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग साइट से कुछ दूर के डेटा से मिली जानकारी।

ऑस्‍कर में नजर आएंगी लापता लेडीज। उन्‍तीस फिल्‍मों की सूची में से फिल्‍म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने किया चयन, दैनिक जागरण सहित कई अखबरों में है।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विमानन क्षेत्र में रखरखाव, मरम्मत एवं ओवरहॉल सुविधा के लिए सिंगापुर के साथ समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज भारत और सिंगापुर के बीच…

2 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने नागपुर में महिला सशक्तिकरण पर राष्ट्रीय सम्मेलन ‘स्वयंसिद्धा राष्ट्रीय सम्मेलन 2026’ का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज महाराष्ट्र के नागपुर में राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के…

2 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने यवतमाल में स्वर्गीय श्री जवाहरलाल दरड़ा की आदमकद कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज महाराष्ट्र के यवतमाल स्थित प्रियदर्शिनी सहकारी सूत गिरणी में…

2 घंटे ago

यूरिया के लिए राष्ट्रीय निवेश नीति (NIPU)-2026 के अंतर्गत देश में स्थापित किए जाएंगे 6 नए यूरिया संयंत्र; यूरिया उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करने का लक्ष्य

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप, भारत सरकार ने कृषि क्षेत्र…

2 घंटे ago

कैबिनेट ने 16वें वित्त आयोग चक्र (वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31) के लिए 1,141 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ डाक परिचालन योजना को जारी रखने की मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमण्‍डल ने 16वें वित्त आयोग चक्र के दौरान…

4 घंटे ago