insamachar

आज की ताजा खबर

Sunita Williams
अंतर्राष्ट्रीय

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स कल एक बार फिर अंतरिक्ष में उड़ान भरेंगी

भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स कल एक बार फिर अंतरिक्ष में उड़ान भरेंगी। यह उड़ान बोइंग स्टारलाइनर मिशन के पहले सदस्यों के साथ अंतरिक्ष में जाएगी। वे अत्‍यंत प्रतीक्षित अंतरिक्ष के स्टारलाइनर में वापसी करेंगी जब बोइंग अंतरिक्ष यान पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान भर रहा होगा।

सुनीता विलियम्स के साथ नासा अंतरिक्ष केंद्र की एक साथी बैरी बुच विलमोर भी उड़ान परीक्षण मिशन के सदस्यों में शामिल होंगी। अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी विलमोर भारतीय समय के अनुसार कल सवेरे उड़ान भरेंगी। दोनों अंतरिक्ष यात्री यूनाइटेड लांच एलायंस, फ्लोरिडा में केप केनेवरल अंतरिक्ष बल स्‍टेशन से एटलस वी रॉकेट से अंतरिक्ष में उड़ान की शुरुआत करेंगी।

यह मिशन नियमित चालक दल के बारी-बारी से अंतरिक्ष में प्रयोगशाला के लिए स्टारलाइनर प्रणाली के प्रमाणन के लिए महत्वपूर्ण कदम होगा।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *