अंतर्राष्ट्रीय

गजा पट्टी पर इस्राइल के ताजा हवाई हमलों में महिलाओं और बच्चों सहित 200 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गये

गजा पट्टी पर इस्राइल के ताजा हवाई हमलों में महिलाओं और बच्चों सहित 200 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गये हैं। गजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार ये हमला इस्राइल और हमास के बीच संघर्षविराम वार्ता के जनवरी में विफल होने के बाद अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला है। इस्राइली सुरक्षा बलों और सुरक्षा एजेंसी ने हमलों की पुष्टि की है। उन्‍होंने बताया कि इस हमले में हमास के ठिकानों को निशाना बनाया गया है। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्‍याहू ने कहा है कि युद्धविराम समझौते पर कोई सहमति नहीं बन पाने की वजह से उन्‍होंने इन हमलों का आदेश दिया है। दूसरी ओर हमास ने नेतन्‍याहू की आलोचना करते हुए कहा है कि उन्‍होंने युद्धविराम समझौते का उल्‍लंघन करके बंधकों की जान को खतरे में डाल दिया है।

Editor

Recent Posts

ODI क्रिकेट मैच में विराट कोहली और शुभमन गिल के शतक की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया

तिरुवनंतपुरम में पहले एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत ने वेस्‍टइंडीज को आठ विकेट से…

2 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित, मुख्यमंत्री योगी ने राहत और बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

2 घंटे ago

देश आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती मना रहा है

देश आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती मना रहा है। भगत सिंह का जन्म…

2 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने दिल्ली में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण-(SIR) के कार्यक्रम में संशोधन किया

निर्वाचन आयोग ने दिल्ली में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण-एस.आई.आर. के कार्यक्रम में संशोधन किया है।…

2 घंटे ago

भारत ने अफगानिस्तान को मानवीय सहायता के अंतर्गत जीवनरक्षक दवाओं और चिकित्सा सामग्री की एक खेप भेजी

भारत ने अफगानिस्तान को मानवीय सहायता के अंतर्गत काबुल के सरकारी अस्पताल के लिए जीवनरक्षक…

3 घंटे ago

आज से शुरू होने वाली तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित

आज से शुरू होने वाली तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित कर दी गई…

3 घंटे ago