अफगानिस्तान में देश के उत्तरी हिस्से में अचानक आई बाढ़ से कम से कम 50 लोग मारे गए और 100 से अधिक घायल हो गए। तालिबान के अधिकारियों के अनुसार कल भारी बारिश से बगलान प्रांत के पांच जिले प्रभावित हुए। अफगानिस्तान पिछले कुछ हफ्तों में असामान्य रूप से भारी बारिश से प्रभावित हुआ है अप्रैल के मध्य से बाढ़ के कारण लगभग 100 लोगों की मौत हो गई है। वहां हर साल मूसलाधार बारिश और बाढ़ से बहुत से लोगों की मौत होती है। यह देश जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से दुनिया के सबसे अधिक जोखिम वाले देशों में से एक है।
भारतीय रेल ने सितंबर 2026 के दौरान माल ढुलाई और यात्री परिवहन दोनों क्षेत्रों में…
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, इंदौर ने 9 अक्टूबर 2026…
यूपीआई पर ग्राहक से व्यापारी के बीच दो हजार रुपए से अधिक के लेने-देन पर…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम को संबोधित किया।…
भारत, नई दिल्ली में बहुपक्षीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी क्षेत्र…
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने वर्तमान और आगामी वित्तीय वर्ष के लिए भारत के सकल…