पश्चिम एशिया संघर्ष के 26वें दिन भी पूरे क्षेत्र में हमलों का सिलसिला जारी है। राजनयिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। इस्राएल की सेना ने दक्षिणी लेबनान में अभियान तेज कर दिए हैं और सीमा पर दीर्घकालिक सुरक्षा योजनाओं के संकेत दिए हैं।
इस्राएल के रक्षा मंत्री इस्राएल काट्ज़ ने कहा कि सेना सुरक्षा कारणों से लिटानी नदी तक के क्षेत्रों पर नियंत्रण करने का इरादा रखती है। उन्होंने बताया कि हिज़्बुल्लाह द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले कई पुल नष्ट कर दिए गए हैं। वहीं, दक्षिणी लेबनान में भी संघर्ष जारी है। अमरीका ने 82वीं एयरबोर्न डिवीजन के लगभग दो हजार सैनिकों को त्वरित प्रतिक्रिया बल के रूप में पश्चिम एशिया में तैनात करने का आदेश दिया है।
इस बीच, ईरान ने मिसाइलों और ड्रोन हमले शुरू कर दिए हैं। वहीं ईरान ने मोहम्मद बगेर ज़ोलघाद्र को अपने सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का नया सचिव नियुक्त किया है। ये अली लारीजानी का स्थान लेंगे जो संघर्ष में मारे गए थे। वहीं खाड़ी देशों में भी हवाई रक्षा प्रणालियां सक्रिय हैं। पश्चिम एशिया संघर्ष में ईराक नए मोर्चे के रूप में उभर रहा है। उत्तरी ईराक के एरबिल में विस्फोट और आगजनी की खबरें आई हैं।
केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…
कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…
केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…
राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…
देश की नैदानिक अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक परीक्षणों में देश की…
आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…