भारत

लोकसभा ने ध्वनि मत से वित्त विधेयक 2026 पारित कर दिया

लोकसभा ने ध्वनि मत से वित्त विधेयक 2026 पारित कर दिया है। यह विधेयक वित्त वर्ष 2026-2027 के लिए केंद्र सरकार के वित्तीय प्रस्तावों को लागू करने का प्रावधान करता है। सदन ने सरकार द्वारा प्रस्तावित संशोधनों को मंजूरी दे दी।

आज सदन में वित्त विधेयक, 2026 पर हुई चर्चा का उत्तर देते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा कि सरकार सूक्ष्‍म, लघु और मध्यम उद्यमों – एमएसएमई, किसानों तथा सहकारी समितियों को सशक्त बना रही है। उन्‍होंने कहा कि ये रोजगार सृजन, उत्पादन और देश के समग्र विकास के केंद्र में हैं। निर्मला सीतारामन ने कहा कि यह वित्त विधेयक मध्यम वर्ग पर केंद्रित है और सरकार ने 17 महत्वपूर्ण जीवन रक्षक दवाओं पर बुनियादी सीमा शुल्क से छूट दी है।

हमने 17 जीवन रक्षक दवाओं पर बुनियादी सीमा शुल्क से छूट दी है। क्या इससे छोटे परिवारों, आम नागरिकों को लाभ नहीं होगा जिनके परिवार के बुजुर्ग या सदस्य अस्पताल में भर्ती हैं और जिन्हें ये महंगी दवाएं खरीदनी पड़ती हैं?

पश्चिम एशिया संकट और उभरती चुनौतियों का जिक्र करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार इन चुनौतियों से निपटने और उनके प्रभाव को कम करने के लिए कदम उठा रही है। निर्मला सीतारामन ने विपक्ष की आलोचना करते हुए कहा कि विपक्ष सरकार के साथ खड़े होने के बजाय गैर-जिम्मेदाराना कदम उठा रहा है और जनता को गुमराह कर रहा है।

Editor

Recent Posts

DGCA ने जायरोप्लेन पायलटों के लिए प्रशिक्षण ढांचा प्रस्तुत किया

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने "जाइरोप्लेन के लिए पायलट लाइसेंस जारी करने हेतु ग्राउंड और…

5 घंटे ago

केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय नौसेना के कमांडरों के दूसरे सम्मेलन को संबोधित किया

केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली के नौसेना भवन में भारतीय नौसेना के…

5 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्लीवासियों के सफर को सुगम बनाने के लिए ₹1,941 करोड़ से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में कनेक्टिविटी को सुदृढ़ और दिल्लीवासियों के सफर…

5 घंटे ago

भारतीय रेल ने मेरठ शहर को उत्तर प्रदेश के खुर्जा और सहारनपुर से जोड़ने वाली दो मेमू सेवा आरंभ करने की स्वीकृति दी

भारतीय रेल ने मेरठ शहर को उत्तर प्रदेश के खुर्जा और सहारनपुर से जोड़ने वाली…

5 घंटे ago

निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप स्पर्धा में इतिहास रचते हुए भारत को जापान एशियाई खेलों में पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक दिलाया

निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप स्पर्धा में इतिहास रचते हुए भारत को जापान एशियाई…

7 घंटे ago

राज्यसभा की 11 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनावों की अधिसूचना जारी

निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 11 सीटों के लिए आज द्विवार्षिक चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी…

7 घंटे ago