प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी आगामी ऑस्ट्रिया राजकीय यात्रा के लिए ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर द्वारा व्यक्त किए गए विचारों के लिए उन्हें धन्यवाद दिया है। किसी भारतीय प्रधानमंत्री की 40 वर्षों में यह ऑस्ट्रिया की प्रथम यात्रा है। ऑस्ट्रिया के चांसलर ने कहा, “यह यात्रा एक विशेष सम्मान है क्योंकि यह चालीस वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है, और यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है क्योंकि हम भारत के साथ राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूर्ण होने का उत्सव मना रहे हैं।”
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने उत्तर में कहा कि वह इस ऐतिहासिक अवसर पर संबंधों को और मजबूत बनाने तथा सहयोग के नए मार्गो पर आगे बढ़ने के लिए चर्चा को लेकर आशान्वित हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर चांसलर नेहमर की पोस्ट का उत्तर देते हुए लिखा: “धन्यवाद, चांसलर कार्ल नेहमर, इस ऐतिहासिक अवसर को चिह्नित करने के लिए ऑस्ट्रिया का दौरा करना वास्तव में सम्मान की बात है। मैं दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत बनाने और सहयोग के नए मार्ग तलाशने के लिए होने वाली अपनी चर्चाओं की प्रतीक्षा कर रहा हूं। लोकतंत्र, स्वतंत्रता और विधिगत शासन के साझा मूल्य वह आधार हैं जिस पर हम एक और करीबी साझेदारी का मार्ग प्रशस्त करेंगे।”
भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से आतंकवाद के खतरे पर लगातार ध्यान देने की…
भारत ने कहा है कि वैश्विक चुनौतियों के लिए सैन्य समाधान नहीं बल्कि कूटनीति को…
इसरो ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इसरो ने अपनी नई पीढ़ी के…
पीएमजीएसवाई-IV (बैच-1, वित्त वर्ष 2026-27) के तहत 45 सड़क कार्यों (509.54 कि.मी) जिनका मूल्य रु.…
पेरिस में वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) की पूर्ण बैठक और कार्य समूहों की बैठकें…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के केवडिया में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ समारोह से पहले ‘भारत…