insamachar

आज की ताजा खबर

Editor

15 सितम्‍बर से UPI की भुगतान सीमा एक लाख से बढ़कर होगी 5 लाख

नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया – एन पी सी आई 15 सितम्‍बर से एकीकृत भुगतान व्‍यवस्‍था- यू पी आई की भुगतान सीमा एक लाख से बढाकर पांच लाख कर रही है। उपभोक्‍ता अब पांच लाख रूपये तक के कुछ श्रेणी…

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार पांच अरब बीस करोड़ डॉलर बढ़कर 689 दशमलव 24 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचा

30 अगस्त को समाप्त हुए सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार पांच अरब बीस करोड़ डॉलर बढ़कर 689 दशमलव 24 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से आज जारी आंकड़ों के…

सरकार ने प्याज निर्यात के लिए न्यूनतम मूल्य सीमा को समाप्‍त किया

सरकार ने शुक्रवार को प्याज निर्यात के लिए न्यूनतम मूल्य सीमा को समाप्त कर दिया। इस पहल का मकसद किसानों की आय बढ़ाना है। सरकार ने पहले न्यूनतम निर्यात मूल्य (एमईपी) 550 डॉलर प्रति टन तय किया था। उपभोक्ता मामलों…

भारत और यूनेस्को के संयुक्त नेतृत्व में मुख्य वैज्ञानिक सलाहकारों के गोलमेज सम्मेलन का 2024 संस्करण सफलतापूर्वक आयोजित किया गया

मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार गोलमेज सम्मेलन (सीएसएआर) का 2024 संस्करण 6 सितंबर 2024 को फ्रांस के पेरिस में संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) के मुख्यालय में हुआ। इस गोलमेज़ सम्मेलन का आयोजन भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार…

गोवा में 20वीं समुद्री राज्य विकास परिषद (एमएसडीसी) सफलतापूर्वक संपन्न

समुद्री राज्य विकास परिषद (एमएसडीसी) की 20वीं बैठक आज गोवा में संपन्न हुई। इस दो दिवसीय बैठक में केंद्र सरकार, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बीच 80 से अधिक महत्वपूर्ण मुद्दों का समाधान किया गया। यह मुद्दे बंदरगाहों के…

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जमशेदपुर के कार्यक्रम को लेकर पूसा नई दिल्ली में प्रेसवार्ता की

केंद्रीय ग्रामीण विकास तथा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जमशेदपुर के कार्यक्रम को लेकर पूसा नई दिल्ली में प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितम्बर 2024 को झारखंड…

सरकार ने अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर का नाम ‘श्री विजयपुरम’ करने का फैसला किया

सरकार ने अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर का नाम ‘श्री विजयपुरम’ करने का फैसला किया है। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इस ऐतिहासिक फैसले की घोषणा की। गृह मंत्री ने ‘X‘ पर अपनी एक…

विश्व ओजोन दिवस 2024 नई दिल्ली में मनाया गया, जिसका मूल विषय था: “मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल – जलवायु कार्रवाई को आगे बढ़ाना”

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने आज नई दिल्ली में 30वें विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया। विश्व ओजोन दिवस 2024 का मूल विषय है “मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल: जलवायु कार्रवाई को आगे बढ़ाना” जो ओजोन परत…

बेस रिपेयर डिपो नजफगढ़, नई दिल्ली में ईडब्ल्यू सम्मेलन “स्पेक्ट्रम” 2024 का आयोजन

बेस रिपेयर डिपो नजफगढ़, नई दिल्ली ने 13 सितंबर 24 को ईडब्ल्यू सम्मेलन “स्पेक्ट्रम” का सफल आयोजन किया। सम्मेलन का विषय “ईडब्ल्यू: रुझान, प्रौद्योगिकियां और रखरखाव की चुनौतियां” था। इस सम्मेलन का उद्घाटन मुख्य अतिथि एयर मार्शल विजय कुमार गर्ग,…