रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना की बारूदी सुरंग भेदने की क्षमता बढ़ाने के लिए टी-72/टी-90 टैंकों के लिए ट्रॉल असेंबली के 975 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए
रक्षा मंत्रालय ने भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) और इलेक्ट्रो न्यूमेटिक्स एंड हाइड्रोलिक्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के साथ टी-72/टी-90 टैंकों के लिए लगभग 975 करोड़ रुपये की लागत पर ट्रॉल असेंबली की खरीद के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।…
भारतीय नौसेना का आईओएस सागर पहल के तहत तैनात एक ऑफशोर पेट्रोलिंग पोत आईएनएस सुनयना इंडोनेशिया के जकार्ता पहुंचा
भारतीय नौसेना का आईओएस सागर पहल के तहत तैनात एक ऑफशोर पेट्रोलिंग पोत आईएनएस सुनयना 21 अप्रैल, 2026 को जकार्ता, इंडोनेशिया पहुंचा। यह हिंद महासागर क्षेत्र में इसके परिचालन के दौरान तीसरे बंदरगाह पर आगमन था। जहाज में 16 मित्र…
भारत और भूटान के बीच सीमा शुल्क पर संयुक्त समूह (जेजीसी) की सातवीं बैठक केरल के मुन्नार में आयोजित हुई
भारत और भूटान के बीच सीमा शुल्क पर संयुक्त समूह (जेजीसी) की सातवीं बैठक 20-21 अप्रैल 2026 को केरल के मुन्नार में आयोजित की गई। भारत सरकार के केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के विशेष सचिव और…
प्रधानमंत्री मोदी ने आज सिविल सेवा दिवस के अवसर पर सभी सिविल सेवकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सिविल सेवा दिवस के अवसर पर सभी सिविल सेवकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह सुशासन और राष्ट्र निर्माण की दिशा में काम करने के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करने…
अमरीका और ईरान के बीच संघर्ष विराम कल समाप्त हो रहा है, होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव के कारण वार्ता को लेकर अनिश्चितता
अमरीका और ईरान के बीच संघर्ष विराम कल शाम समाप्त हो रहा है। दोनो पक्षों के बीच नए सिरे से वार्ता की संभावना और होर्मुज जलडमरूमध्य के भविष्य पर अनिश्चितता बनी हुई है। अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने संघर्ष…
भारत की अर्थव्यवस्था में इस वर्ष 6.4 प्रतिशत और 2027 में 6.6 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान: संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट
संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत की अर्थव्यवस्था में इस वर्ष 6 दशमलव 4 प्रतिशत और 2027 में 6 दशमलव 6 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है। एशिया और प्रशांत क्षेत्र के लिए संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक…
आईपीएल क्रिकेट में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटन्स को 99 रन से हराया
आईपीएल क्रिकेट में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटन्स को 99 रन से हरा दिया। मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 199 रन बनाए। गुजरात टाइटन्स की टीम 15 ओवर और पांच गेंदों में 100 रन पर…
बलूचिस्तान में लोगों के जबरन लापता होने के मामलों के विरोध में प्रदर्शन लगातार जारी
बलूचिस्तान में लोगों के जबरन लापता होने के मामलों के विरोध में प्रदर्शन लगातार जारी हैं। बलूच यकजेहती समिति के अनुसार, केच ज़िले के सहाकी बलगातर क्षेत्र में चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे राजमार्ग पर एक परिवार ने अपने परिजन की कथित…
FSSAI ने खाद्य पदार्थो में अश्वगंधा की पत्तियों के प्रयोग पर अब प्रतिबंध लगाया
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण-एफएसएसएआई ने खाद्य पदार्थो में अश्वगंधा की पत्तियों के प्रयोग पर अब प्रतिबंध लगा दिया है। प्राधिकरण ने खाद्य कारोबार संचालकों को निर्देश दिया है कि वे निर्धारित मानकों के अनुरूप अपने उत्पादों में केवल…









