अंतर्राष्ट्रीय

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को लेकर एक्सिओम-4 मिशन आज अंतरराष्‍ट्रीय अंतरिक्ष केन्‍द्र पहुंचेगे

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्‍ला के साथ एक्सियम-4 मिशन आज दोपहर अंतरराष्‍ट्रीय अंतरिक्ष केन्‍द्र पहुंचेगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अनुसार मिशन का भारतीय समयानुसार शाम साढ़े चार बजे पहुंचना निर्धारित है। अंतरराष्‍ट्रीय अंतरिक्ष केन्‍द्र पहुंचने के साथ ही ग्रुप कैप्‍टन शुभांशु शुक्‍ला इस केन्‍द्र में पहुंचने वाले पहले भारतीय बन जायेंगे।

राकेश शर्मा के बाद शुभांशु शुक्‍ला अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। एक्सियम-4 मिशन में शुभांशु शुक्‍ला के अलावा अमरीका, पोलैंड और हंगरी के अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं।

शुभांशु शुक्‍ला ने कल यान के टेक ऑफ के कुछ मिनट बाद देश के लिए संदेश भेजा। उन्‍होंने कहा कि 41 वर्ष बाद फिर अंतरिक्ष में होना अद्भुत अनुभव है।

41 साल बाद हम वापस अंतरिक्ष में पहुंच गए हैं और कमाल की राइड थी। इस समय हम सात किलोमीटर प्रति सैकेंड की रफ्तार से पृथ्वी के चारों तरफ घूम रहे हैं, और मेरे कंधे पर मेरे साथ मेरा तिरंगा है जो मुझे बता रहा है कि मैं आप सबके साथ हूं। ये मेरी इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन तक की ये जर्नी की शुरूआत नहीं है, ये भारत की ह्यूमन स्पेस प्रोग्राम की शुरूआत है।

वहीं भारत की जाह्नवी डांगेटी 2029 में टाइटन्स स्पेस मिशन पर जाने वाली पहली भारतीय अंतरिक्ष यात्री होंगी। नासा के इंटरनेशनल एयर एंड स्पेस प्रोग्राम से स्नातक जाह्नवी ने वैश्विक स्तर पर प्रशिक्षण लिया है।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत की रक्षा तैयारियों पर इसके प्रभाव की समीक्षा की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, सेना प्रमुखों, रक्षा…

4 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा में कहा कि भारत ने तनाव कम करने और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने का मुद्दा उठाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति बहाली के लिए संवाद और कूटनीति…

2 घंटे ago

केवल हिंदू, सिख या बौद्ध धर्म के अनुयायी ही अनुसूचित जाति का दर्जा पाने के पात्र: सर्वोच्‍च न्‍यायालय

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने फैसला सुनाया है कि केवल हिंदू, सिख या बौद्ध धर्म के अनुयायी…

2 घंटे ago

NHRC ने दिल्ली के पालम इलाके में लगी आग में एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत और तीन अन्य के घायल होने की घटना का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने उस मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है, जिसमें बताया…

2 घंटे ago

DPIIT ने देश भर में स्टार्टअप, नवोन्मेषकों और उद्यमियों को समर्थन देने के लिए एक अग्रणी एयर कंडीशनिंग कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने 24 मार्च,…

3 घंटे ago