हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया है कि 18 और 19 अप्रैल को शिमला समेत प्रदेश के पांच जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
हिमाचल प्रदेश में आज मौसम साफ रहा वहीं तेज हवाओं और ओलावृष्टि ने फसलों को नुकसान पहुंचाया है और कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में मौसम खराब होने का अनुमान लगाया है, भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।
विभाग के अनुसार पांच जिलों शिमला, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में बारिश होगी। इस दौरान राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी होने की संभावना है। शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 21 अप्रैल तक मौसम खराब रह सकता है।
पश्चिम एशिया संघर्ष में शांति प्रयासों को बड़ा झटका लगा है। ईरान ने अमेरिका द्वारा…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में…
भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्यों के समर्थन में पाकिस्तान की ओर से…
सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…
आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत की कार्रवाई को सुदृढ़ करने…