केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की स्थायी समिति (एससी-एनबीडब्ल्यूएल) की 92वीं बैठक की अध्यक्षता की।
नीतिगत एजेंडे के अन्तर्गत, स्थायी समिति ने वन्यजीव सप्ताह 2026 पर प्रस्तुत रिपोर्ट पर विचार-विमर्श किया। वन्यजीव सप्ताह 2026 का आयोजन ‘आवासों को जोड़ना, वन्यजीवों का संरक्षण एवं संवर्धन’ विषय के अंतर्गत किया गया था। भूपेंद्र यादव ने वन्यजीव सप्ताह 2026 के दौरान की गई विभिन्न पहलों को रेखांकित किया। इनमें बक्सा में बाघों का पुनःप्रवेश, राजस्थान में ग्रेट इंडियन बस्टर्ड को प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाना तथा प्रोजेक्ट चीता का तीसरे स्थल तक विस्तार जैसी पहलें धरातल पर ठोस एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर आधारित वन्यजीव संरक्षण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।
इसके अलावा, भूपेंद्र यादव ने वन्यजीव सप्ताह के दौरान चयनित पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी और स्थानीय समुदाय भारत के वन्यजीव संरक्षण प्रयासों का आधार हैं। मंत्री महोदय ने वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले निम्नलिखित व्यक्तियों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया:
एससी-एनबीडब्ल्यूएल की 92वीं बैठक का मुख्य विषय ‘समुद्री संरक्षण’ था। स्थलीय एवं समुद्री, दोनों प्रकार के वन्यजीवों के संरक्षण को और अधिक सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए भारतीय वन्यजीव संस्थान के वैज्ञानिकों द्वारा तटीय एवं समुद्री संरक्षित क्षेत्रों का प्रबंधन प्रभावशीलता मूल्यांकन– इन संरक्षित क्षेत्रों के प्रबंधन की प्रभावशीलता का आकलन, देशभर में समुद्री कछुओं का अखिल भारतीय आकलन एवं निगरानी, भारत में डुगोंग एवं उनके आवासों के संरक्षण की दिशा में हुई प्रगति (2016–2026) और वन्यजीवों पर रैखिक अवसंरचना के प्रभावों को कम करना जैसे विषयों पर प्रस्तुतियां दी गईं।
इन प्रस्तुतियों में वन्यजीव संरक्षण की वर्तमान स्थिति एवं इस क्षेत्र में हासिल की गई उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए विशेष रूप से समुद्री संरक्षित क्षेत्रों की प्रबंधन प्रभावशीलता, समुद्री कछुओं के संरक्षण तथा डुगोंग के संरक्षण से संबंधित प्रयासों पर प्रकाश डाला गया। वन्यजीवों पर रैखिक अवसंरचना के प्रभावों को कम करने से संबंधित प्रस्तुति में वन्यजीवों के सामने आने वाली चुनौतियों के समाधान पर जोर देते हुए विभिन्न हितधारकों को सशक्त बनाने की आवश्यकता बताई गई। इन हितधारकों में अवसंरचना योजनाकार, निर्माणकर्ता, पर्यावरण सलाहकार, वन्यजीव प्रबंधक, नियामक संस्थाएं, नीति निर्माता एवं विश्लेषक शामिल हैं।
समुद्री वन्यजीव संरक्षण के विषय के अनुरूप, बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण प्रकाशनों का विमोचन किया गया। इन प्रकाशनों में समुद्री जैव विविधता के संरक्षण से संबंधित मंत्रालय की विभिन्न पहलों एवं उपलब्धियों को रेखांकित किया गया है। इनमें निम्नलिखित शामिल हैं:
उपरोक्त प्रकाशनों के अतिरिक्त, भूपेंद्र यादव ने लघु जंगली बिल्लियों के संरक्षण से संबंधित एक महत्वपूर्ण दस्तावेज ‘फील्ड मैनुअल ऑन स्मॉल कैट्स’ का भी विमोचन किया। इस पुस्तिका में भारत में पाई जाने वाली लघु जंगली बिल्लियों की नौ प्रजातियों को शामिल किया गया है। इसमें इन प्रजातियों की पहचान, क्षेत्रीय सर्वेक्षण तथा निगरानी के लिए व्यावहारिक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए हैं। यह पुस्तिका भारत सरकार–जीईएफ लघु जंगली बिल्ली संरक्षण परियोजना के अंतर्गत तैयार की गई है। इस परियोजना का क्रियान्वयन पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान राज्यों के साथ-साथ यूएनडीपी तथा ग्लोबल टाइगर फोरम सहयोग से किया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त, स्थायी समिति ने देशभर से प्राप्त 133 प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया। इन प्रस्तावों में वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के प्रावधानों के तहत वन्यजीव संबंधी स्वीकृति की आवश्यकता के साथ-साथ सड़क निर्माण, रक्षा अवसंरचना, पेयजल आपूर्ति तथा अन्य आवश्यक विकास कार्य शामिल थे। इन प्रस्तावों का मूल्यांकन प्रस्तावित परियोजनाओं के पारिस्थितिकीय प्रभाव, जनकल्याण एवं राष्ट्रीय विकास के लिए उनके महत्व, वन्यजीवों एवं उनके प्राकृतिक आवासों के संरक्षण को सुनिश्चित करने के लिए प्रस्तावित शमन उपायों की पर्याप्तता जैसे प्रमुख आधारों पर किया गया। साथ ही उनके आवासों के संरक्षण के हरित विकास के लक्ष्य को सुनिश्चित करने पर भी विशेष ध्यान दिया गया।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला क्रिकेट टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया है। भारत के…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने आज नई दिल्ली से वीडियो…
भारत और नेपाल ने आज विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के लिए आठ समझौतों पर हस्ताक्षर…
विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कल नई दिल्ली में नीदरलैंड्स के विदेश मंत्री टॉम बेरेंडसेन…
मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और काराईक्काल में अगले पांच दिन के दौरान भारी बारिश…
तुर्किये में संयुक्त राष्ट्र जलवायु वार्ता बिना किसी समझौते के समाप्त हो गई है। सम्मेलन…