नेपाल में बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी-आरएसपी संसदीय चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद सरकार बनाने के लिए तैयार है। रैपर से राजनेता बने 35 वर्षीय बालेन्द्र, बालेन नाम से लोकप्रिय हैं। उन्होंने झापा-5 निर्वाचन क्षेत्र में चार बार प्रधानमंत्री रहे श्री के.पी. शर्मा ओली को हराया। आरएसपी ने कल रात तक घोषित 97 सीटों में से 77 सीट जीती हैं। इनमें काठमांडू जिले की सभी 10 सीट शामिल हैं। पार्टी 48 सीटों पर बढत बनाये हुए है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चुनाव के सफल आयोजन के लिए नेपाल की जनता और सरकार को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि एक घनिष्ठ मित्र और पड़ोसी के रूप में, भारत नेपाल की जनता तथा उसकी नई सरकार के साथ मिलकर शांति, प्रगति और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रतिबद्ध है।
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज झारखंड के रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के 15वें वार्षिक…
भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (डॉट) के अंतर्गत आने वाले प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास…
राजकोट स्थित आरके विश्वविद्यालय में “विकसित भारत युवा संवाद” प्रेरक सत्र का आयोजन किया गया,…
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने तेलंगाना में एनएच-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार…
पश्चिम एशिया में, वर्ष 2014 से यमन की राजधानी सनआ पर नियंत्रण रखने वाले हौसी…
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली को पिछले साल हुए जेन-ज़ी के विरोध…