अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली को जेन जी के विरोध प्रदर्शनों पर कार्रवाई के आरोप में गिरफ्तार किया गया

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली को पिछले साल हुए जेन-ज़ी के विरोध प्रदर्शनों पर हुई कार्रवाई के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया गया। यह कार्रवाई बालेंद्र शाह के नेतृत्व वाली नवगठित सरकार द्वारा पिछले साल जेन-ज़ी के विरोध प्रदर्शनों पर जांच आयोग की रिपोर्ट लागू करने के एक दिन बाद हुई है।

सीपीएन-यूएमएल के अध्यक्ष ओली को काठमांडू से 12 किलोमीटर पूर्व में स्थित भक्तपुर जिले के गुंडू इलाके से गिरफ्तार किया गया। पूर्व गृह मंत्री और नेपाली कांग्रेस के नेता रमेश लेखक को भी भक्तपुर जिले के सूर्यबिनायक नगरपालिका के कटुंजे स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया है। जेन-ज़ी आंदोलन से संबंधित घटना की जांच के लिए गठित जांच आयोग ने ओली और लेखक सहित अन्य लोगों के खिलाफ आपराधिक अपराध के तहत कानूनी कार्रवाई की सिफारिश की है। नवगठित सरकार ने कल अपनी पहली कैबिनेट बैठक में जांच आयोग की सिफारिशों को तुरंत लागू करने का निर्णय लिया।

Editor

Recent Posts

DGFT ने घरेलू रीसाइक्लिंग और महत्वपूर्ण खनिजों की पुनर्प्राप्ति को बढ़ावा देने के लिए लिथियम-आयन बैटरी की ब्लैक मास के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया

वाणिज्य विभाग के विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने आईटीसी (एचएस) कोड 85491400 के अंतर्गत आने…

2 घंटे ago

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्री केदारनाथ और श्री यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हुए

उत्तराखंड में भाई दूज पर आज पारंपरिक पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्री केदारनाथ…

2 घंटे ago

सड़क उपयोगकर्ता के साथ दुर्व्यवहार करने पर NHAI ने बिजवासन उपयोगकर्ता शुल्क संग्रहण एजेंसी को एक महीने के लिए प्रतिबंधित किया

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने उपयोगकर्ता शुल्क संग्रहण एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की…

2 घंटे ago

कैबिनेट ने स्टैंड-अप इंडिया योजना को जारी रखने की मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने स्टैंड-अप इंडिया योजना को 31 मार्च,…

2 घंटे ago

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने सूक्ष्म इकाइयों के लिए ऋण गारंटी निधि को जारी रखने की मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सूक्ष्म इकाइयों के लिए ऋण गारंटी…

3 घंटे ago

कैबिनेट ने फॉस्फेट और पोटाश (पीएंडके) उर्वरकों पर रबी 2026-27 के लिए पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (एनबीएस) दरों को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज फॉस्फेट और पोटाश (पीएंडके) उर्वरकों…

3 घंटे ago