पाकिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी- बी.एल.ए. ने बलूचिस्तान प्रांत के सूरब शहर को पूरी तरह से अपने अधिकार में ले लिया है। अब इस शहर के सैन्य, प्रशासनिक और आर्थिक ढांचे पर बलूच लिबरेशन आर्मी का नियंत्रण है। बी.एल.ए. के प्रवक्ता जियांद बलोच ने बताया कि तीन घंटे तक चले संघर्ष के बाद बलूच लड़ाकों ने अर्धसैनिक बलों की चौकियों, थानों, उपायुक्त कार्यालय, अतिथि-गृह और बैंक को अपने नियंत्रण में ले लिया और क्वेटा-कराची तथा सूरब-गिदर मुख्य राजमार्गों पर जांच चौकियां स्थापित कर ली हैं।
बलूचिस्तान के लोग पाकिस्तान से आज़ादी के लिए संघर्षरत हैं। बलूचिस्तान के मानवाधिकार संगठन बलूचिस्तान में पाकिस्तानी बलों के दमन का मुद्दा बार-बार उठाते रहे हैं।
आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत की कार्रवाई को सुदृढ़ करने…
भारतीय पारंपरिक लोक और आदिवासी संगीत को वैश्विक मंच पर बढ़ावा देने और उसे व्यापक…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…
केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने उपभोक्ता बिलों में "एलपीजी शुल्क", "गैस सरचार्ज" और "ईंधन…
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 1800 करोड़ रुपये के बजट परिव्यय के साथ आव्रजन, वीजा, विदेशी पंजीकरण…