अंतर्राष्ट्रीय

बांग्लादेश में मुक्ति संग्राम के दौरान पाकिस्‍तान द्वारा निहत्थे लोगों की हत्‍या की स्‍मृति में आज नरसंहार दिवस

बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान पाकिस्‍तान द्वारा निहत्थे लोगों की हत्‍या की स्‍मृति में आज नरसंहार दिवस मना रहा है। कोडनेम- ऑपरेशन सर्चलाइट के अंतर्गत 25 मार्च 1971 की रात पाकिस्‍तानी बलों ने निहत्‍थे लोगों की हत्‍या कर दी थी।

25 मार्च की रात बांग्लादेश की राष्ट्रीय स्‍मृति में दर्ज है जब बंगाली लोगों की सांस्कृतिक बौद्धिक और राजनीतिक पहचान पर सुनियोजित हमला किया गया था, जिसमें ढाका विश्वविद्यालय जैसे संस्थान मुख्य निशाने पर थे। देशभर में आयोजित कार्यक्रमों के तहत रात 10:30 से 10:31 बजे तक एक मिनट का प्रतीकात्मक ब्लैकआउट रखा जाएगा, जिसमें महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान और आपात सेवाएं शामिल नहीं होंगी। शैक्षणिक संस्थानों में चर्चा कार्यक्रम हो रहे हैं, जबकि बड़े शहरों में नरसंहार और मुक्ति संग्राम को उजागर करने के लिए डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शन और फोटो प्रदर्शनी आयोजित की जा रही हैं।

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…

1 घंटा ago

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…

1 घंटा ago

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (SIOFA) में भारत के प्रवेश को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…

1 घंटा ago

पाकिस्तान मूल के 73 लाख किलोग्राम से अधिक सेंधा नमक के अवैध आयात का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…

1 घंटा ago

NIPER रायबरेली और एस्ट्राजेनेका इंडिया ने 25 उभरते भौगोलिक क्षेत्रों में नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए साझेदारी की

देश की नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक ​​परीक्षणों में देश की…

1 घंटा ago

सरकार ने IDBI बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को मंजूरी दी

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…

1 घंटा ago