भारत

बनास डेयरी और बीबीएसएसएल ने आलू मूल्य शृंखला को सुदृढ़ करने के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “सहकार से समृद्धि” के विज़न को साकार करने की दिशा में गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में सहकारी संस्थाओं के बीच सहयोग और सांझेदारी के कई प्रकल्पों को निरंतर बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी दिश में बनास डेयरी (जो अमूल का हिस्सा है और एशिया की सबसे बड़ी सहकारी डेयरी है) और भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड (BBSSL) के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए, जिसका उद्देश्य उच्च गुणवत्ता वाले बीज आलू का उत्पादन और वितरण करना है। यह समझौता 10 नवंबर, 2025 को नई दिल्ली के अटल अक्षय ऊर्जा भवन में भारत सरकार के सहकारिता सचिव डॉ. आशीष कुमार भूटानी तथा वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ, जिसमें बनास डेयरी के प्रबंध निदेशक संग्राम चौधरी और BBSSL के प्रबंध निदेशक चेतन जोशी भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर, सहकारिता मंत्रालय के सचिव डॉ. आशीष कुमार भूटानी ने कहा कि यह साझेदारी मूल्य शृंखलाओं को सशक्त बनाकर तथा उत्पादकता बढ़ाकर, किसानों को सशक्त और समृद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह साझेदारी आलू की खेती के सम्बन्ध में “बीज से बाजार तक” एक व्यापक मूल्य शृंखला बनाने का लक्ष्य रखती है। इसका मकसद है प्रमाणित और रोग-मुक्त बीज आलू का उत्पादन करना, साथ ही वैज्ञानिक खेती के तरीके, अनुबंध खेती और बेहतर बाजार जुड़ाव को बढ़ावा देना। तकनीकी सुधार और सहकारी प्रयासों को मिलाकर, यह पहल खेती की पैदावार बढ़ाने, लागत और नुकसान घटाने तथा आलू उगाने वाले किसानों की आमदनी और स्थिरता को मजबूत करने की दिशा में सहायक होगी ।

इस समझौते के तहत, BBSSL बनास डेयरी की टिश्यू कल्चर और एरोपोनिक सुविधाओं का उपयोग करेगी, जबकि बनास डेयरी तकनीकी और विपणन सहयोग प्रदान करेगी। संग्राम चौधरी ने बनास डेयरी के “डेयरी से आगे” (Beyond Dairy) विस्तार पर प्रकाश डाला, जबकि चेतन जोशी ने बीज आलू में आत्मनिर्भरता बढ़ाने पर बल दिया।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

4 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

5 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

5 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

5 घंटे ago