अंतर्राष्ट्रीय

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने सेना के अधिकारियों को मजिस्ट्रेट की शक्तियां दीं

बांग्लादेश में प्रोफेसर मोहम्‍मद युनूस की नेतृत्‍व वाली सरकार ने कानून व्‍यवस्‍था में सुधार के लिए सेना के कमीशन प्राप्‍त अधिकारियों को कार्यकारी मजिस्‍ट्रेट की शक्तियां दे दी हैं। कल लोक प्रशासन मंत्रालय से जारी गजट अधिसूचना के अनुसार सभी पात्र सेना अधिकारी अगले 60 दिनों तक देशभर में जिला मजिस्‍ट्रेटों की निगरानी में कार्यकारी मजिस्‍ट्रेट के रूप में कार्य कर सकेंगे। सेना मजिस्‍ट्रेट को दंड प्रक्रिया संहिता की विभिन्‍न धाराओं के अंतर्गत अपराधों से जुड़ी गतिविधियों के निरीक्षण का अधिकार होगा।

बांग्लादेश में कोटा सुधार आंदोलन के दौरान हुई राष्‍ट्रव्‍यापी झड़पों के बाद तत्‍कालीन शेख हसीना सरकार ने 19 जुलाई की रात को समूचे देश में कर्फ्यू लगा दिया था और सेना तैनात कर दी थी। इसके बाद 5 अगस्‍त को छात्र आंदोलन से अवामी लीग सरकार को सत्‍ता से बाहर कर दिया गया। तीन दिन बाद 8 अगस्‍त को नोबेल पुरस्‍कार विजेता अर्थशास्‍त्री डॉ.मोहम्‍मद युनूस के नेतृत्‍व में अंतरिम सरकार गठित की गई, लेकिन कानून व्‍यवस्‍था बनाए रखने के लिए सेना की तैनाती जारी रही।

Editor

Recent Posts

सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार से इस वर्ष सीबीएसई की त्रि-भाषा नीति से कक्षा 6 के विद्यार्थियों को छूट देने पर विचार करने को कहा

सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई के मौजूदा सत्र में कक्षा…

1 घंटा ago

अमेरिका ने भारत और 19 अन्य देशों से आयातित विशेष दवाओं पर टैरिफ हटाया

अमरीका में भारत और 19 अन्य देशों से आयात होने वाली दुर्लभ बीमारियों के इलाज…

2 घंटे ago

भारत ने रोम में COFO 28 में वन एवं भू-दृश्य पुनर्स्थापन पहलों को प्रदर्शित किया

भारत ने रोम में 28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित हो रहे खाद्य…

2 घंटे ago

देश के औद्योगिक उत्पादन में वार्षिक आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि

देश में इस वर्ष अगस्‍त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…

14 घंटे ago

भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी द्विपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…

14 घंटे ago