अंतर्राष्ट्रीय

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही दिन बांग्लादेश ने पाकिस्तान से स्वतंत्रता प्राप्‍त की थी। बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन और प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने आज सुबह ढाका के पास स्थित राष्ट्रीय शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने एक मिनट का मौन रखा, जबकि सशस्त्र बलों के जवानों ने राजकीय सलामी दी। पाकिस्तानी सेना द्वारा ऑपरेशन सर्चलाइट के तहत की गई सैन्य कार्रवाई के बाद, बांग्लादेश को 1971 में नौ महीने के युद्ध के बाद स्वतंत्रता प्राप्त हुई और 16 दिसंबर को उसे विजय प्राप्त हुई।

इसी बीच, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इस अवसर पर बांग्लादेश को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में उन्होंने दोनों देशों के बीच गहरे ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और भाषाई संबंधों पर प्रकाश डाला और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने तथा क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

1 घंटा ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

2 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में हुई दु:खद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में हुई दु:खद घटना पर गहरा…

2 घंटे ago