अंतर्राष्ट्रीय

बांग्लादेश के सर्वोच्च न्यायालय ने इस्कॉन के पूर्व संत चिन्मय कृष्ण दास को जमानत देने के उच्च न्यायालय के आदेश पर रोक लगाई

बांग्लादेश में सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने राजद्रोह मामले में बांग्लादेश सम्मिलित सनातन जागरण जोत के प्रवक्‍ता और इस्‍कॉन के पूर्व पुजारी चिन्मय कृष्‍ण दास ब्रम्‍हचारी को जमानत देने के उच्‍च न्‍यायालय के फैसले पर रोक लगा दी है। न्‍यायमूर्ति मोहम्‍मद रियाजुल हक ने सरकार की अपील पर सुनवाई के लिये रविवार की तिथि तय की है। इससे पहले कल दोपहर उच्‍च न्‍यायालय ने राजद्रोह मामले में चिन्मय दास को जमानत मंजूर की थी। इस आदेश के तुरंत बाद सर्वोच्‍च न्‍यायालय की अपील पीठ में याचिका दायर की गई। सुनवाई के दौरान चिन्मय दास के वकील अदालत में उपस्थित नहीं थे। चिन्मय दास को पिछले वर्ष 25 नवंबर को ढाका हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया था।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने पुडुचेरी में 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पुडुचेरी में 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास…

10 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज केरल के त्रिशूर में चेतना गणाश्रम की नींव रखी

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज केरल के त्रिशूर में चेतना गणाश्रम की नींव रखी। यह…

10 घंटे ago

निःशुल्क ओपीडी, योग प्रतियोगिताएं और किसानों के लिए कार्यशालाओं के साथ राष्ट्रीय आरोग्य मेले का सफल समापन हुआ

आयुष मंत्रालय द्वारा अखिल भारतीय आयुर्वेदिक कांग्रेस के सहयोग से महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के…

14 घंटे ago

CBIC ने केंद्रीय बजट 2026-27 में की गई घोषणा के अनुसार पात्र विनिर्माता आयातकों के लिए विलंबित सीमा शुल्क भुगतान सुविधा प्रारंभ की

केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट कार्य मंत्री द्वारा केंद्रीय बजट 2026-27 में की गई घोषणा के…

14 घंटे ago

महाराष्ट्र के नागपुर में SBL एनर्जी लिमिटेड में हुए धमाके में 17 लोगों की मौत, 18 गंभीर रूप से घायल

महाराष्ट्र के नागपुर में SBL एनर्जी लिमिटेड में हुए धमाके में 17 लोगों की मौत…

15 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल की अपूर्ण अंतिम मतदाता सूची जारी की

सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश और निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार, चुनाव आयोग ने पश्चिम…

17 घंटे ago