बीसीसीआई ने आयरलैंड के खिलाफ भारत की आगामी तीन मैचों की एक दिवसीय श्रृंखला के लिए 15 सदस्यों की टीम की घोषणा कर दी है। कप्तान हरमनप्रीत कौर और शीर्ष तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर को इस श्रृंखला में आराम दिया गया है। हरमनप्रीत की अनुपस्थिति में स्मृति मंधाना भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगी। दीप्ति शर्मा उप-कप्तान और ऋचा घोष तथा उमा छेत्री विकेट कीपर होंगी।
टीम के अन्य सदस्यों में प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, तेजल हसब्निस, राघवी बिष्ट, मिन्नू मणि, प्रिया मिश्रा, तनुजा कंवर, तितास साधु, साइमा ठाकोर और सयाली सतघरे शामिल हैं।
एकदिवसीय श्रृंखला दस जनवरी से शुरू होगी, दूसरा मैच 12 जनवरी को और अंतिम मैच 15 जनवरी को खेला जाएगा। सभी मैच राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेले जाएंगे।
50 ओवर के खेल में अपने हाल के प्रदर्शन में, भारतीय महिला टीम ने दिसम्बर में वेस्टइंडीज को तीन – शून्य से हरा दिया था।
कोच्चि स्थित आईसीएआर-सेंट्रल मरीन फिशरीज रिसर्च इंस्टीट्यूट (आईसीएआर-सीएमएफआरआई) ने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि…
विश्वस्तरीय राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, भारतीय…
बंगाल की खाड़ी पर बना निम्न दबाव उत्तरी आंध्र प्रदेश और ओडिशा के दक्षिणी तट…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र…
राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नीट पीजी-2026 का परिणाम घोषित…
भारतीय रेल ने पश्चिम रेलवे के वडोदरा डिवीजन (मंडल) के अलकापुरी में 166.5 करोड़ रुपये…