भारत

बिहार सरकार की विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के उपभोक्‍ताओं को सवा सौ यूनिट मुफ़्त बिजली देने की घोषणा

बिहार सरकार ने राज्‍य में सभी उपभोक्‍ताओं को अगले महीने की पहली तारीख से सवा सौ यूनिट मुफ़्त बिजली देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले इस निर्णय की घोषणा करते हुए बताया कि इससे राज्य के कुल 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को लाभ होगा।

उन्‍होंने कहा कि राज्य सरकार ने यह सुविधा प्रदान करने के लिए अगले 3 वर्षों में घरेलू उपभोक्ताओं की सहमति से उनकी छतों पर या आस-पास के सार्वजनिक स्थानों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने का भी निर्णय लिया है। नीतीश कुमार ने कहा कि कुटीर ज्योति योजना के तहत, राज्य सरकार अत्यंत गरीब परिवारों के लिए सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने का पूरा खर्च वहन करेगी और उचित सहायता प्रदान करेगी। अन्‍य उपभोक्‍ताओं के मामले में राज्‍य सरकार सौर ऊर्जा संयंत्रों को वित्‍तीय सहायता प्रदान करेगी। उन्‍होंने कहा कि अगले तीन वर्षों में बिहार में दस हजार मेगावॉट सौर ऊर्जा उपलब्‍ध कराई जाएगी।

Editor

Recent Posts

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का आज सुबह गोवा स्थित उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने से 75 वर्ष की आयु में निधन

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का आज सुबह गोवा स्थित उनके आवास पर दिल…

1 घंटा ago

CCI ने प्रेस्टिज हॉस्पिटैलिटी वेंचर्स लिमिटेड में सीपीपी इन्वेस्टमेंट बोर्ड प्राइवेट होल्डिंग्स(4) इंक द्वारा कुछ हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग(सीसीआई) ने सीपीपी इन्वेस्टमेंट बोर्ड प्राइवेट होल्डिंग्स(4) इंक द्वारा प्रेस्टिज हॉस्पिटैलिटी वेंचर्स लिमिटेड…

1 घंटा ago

CCI ने JSW समूह के आंतरिक पुनर्गठन से संबंधित प्रस्तावित संयोजन को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग(सीसीआई) ने जेएसडब्ल्यू समूह के आंतरिक पुनर्गठन से संबंधित प्रस्तावित संयोजन को मंजूरी…

1 घंटा ago

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगी

वस्‍तु और सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम…

15 घंटे ago

रिजर्व बैंक ने लगभग चार वर्ष में रेपो दर में 25 आधार अंक की वृद्धि कर इसे 5.5% किया

आरबीआई ने वैश्विक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच बढ़ती मंहगाई को नियंत्रित करने के लिए…

15 घंटे ago