भारत

झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले NDA और इंडिया गठबंधन के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज

झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले एन.डी.ए. और इंडिया गठबंधन के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के चुनाव सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने आरोप लगाया कि राज्य में बांग्लादेशी और रोहिंग्या की घुसपैठ के लिए सोरेन सरकार जिम्मेदार है और यह चुनाव झारखंड को बचाने के लिए है।

झारखंड में इस समय बी.जे.पी. और एन.डी.ए. का लहर है। पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगा ये मैं आप लोगों को बोल सकता हूँ। ये चुनाव हम नहीं जीतेगा, तो झारखंड, घुसपैठिया लेके जाएगा। तुष्टिकरण का राजनीति चरम सीमा तक पहुँच जाएगा। यह चुनाव किसी को विधायक और मंत्री बनाने का चुनाव नहीं है, यह चुनाव झारखंड को बसाने का चुनाव है।

वहीं, राज्‍य के मुख्यमंत्री और झारखण्‍ड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उनकी पार्टी के नेताओं को खरीद रही है और विकास के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही है।

आज ये लोग झूठा आश्‍वासन, झूठा राशन और झूठी बातें बोल करके लोगों को चुनाव में भी भ्रमित करने का काम करता हैं। आप ही लोग बताइए पूरा का पूरा इनके षड्यंत्र के साथ टक्‍कर देते हुए हम लोगों ने ये पूरे पांच साल का कार्यकाल पूरा किया है।

झारखंड में विधानसभा चुनाव दो चरण में हो रहे हैं। पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को होगा, जबकि दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को है। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

Editor

Recent Posts

CCI ने सॉर्टिंग हैट टेक्नोलॉजीज में कुछ हिस्सेदारी के अधिग्रहण और अपग्रेड एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड के साथ इसके विलय को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सॉर्टिंग हैट टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में कुछ हिस्सेदारी के अधिग्रहण…

7 घंटे ago

CCI ने मालाबार समूह की 51 कंपनियों के मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स लिमिटेड में विलय को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने मालाबार समूह की 51 कंपनियों के मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स…

7 घंटे ago

केन्द्रीय कृषि मंत्री ने खरीफ बुवाई, मानसून, सूखा प्रबंधन, उर्वरक उपलब्धता सहित खाद्यान्न भंडारण पर की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक की

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली स्थित कृषि भवन…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज जकार्ता में इंडोनेशिया की संसद को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज जकार्ता में इंडोनेशिया की संसद को संबोधित किया। वह इंडोनेशिया…

9 घंटे ago

एपीईडीए ने झारखंड के गुमला और आकांक्षी प्रखंड देवघर से 2 मीट्रिक टन आम्रपाली आमों के दुबई के लिए वाणिज्यिक निर्यात को सुगम बनाया

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण…

9 घंटे ago