खेल

IND vs NZ Test: भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी

न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे टेस्ट में गुरुवार को यहां भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने अपनी अंतिम एकादश में एक बदलाव करते हुए चोटिल तेज गेंदबाज मैट हेनरी की जगह बाएं हाथ के स्पिनर मिचेल सेंटरन को शामिल किया है। भारत ने अपनी टीम में तीन बदलाव किए। मोहम्मद सिराज, केएल राहुल और कुलदीप यादव की जगह एकादश में आकाश दीप, वाशिंगटन सुंदर और शुभमन गिल को मौका मिला है। न्यूजीलैंड श्रृंखला में 1-0 से आगे है।

रोहित शर्मा की कप्‍तानी में टीम बेंगलुरु में पहला टेस्ट हारने के बाद जीत दर्ज करने के लिए मैदान में उत्तरी है। न्यूजीलैंड ने पहले टेस्ट मैच में एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। 1988 के बाद भारत की धरती पर न्यूजीलैंड की यह पहली जीत थी।

विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल की दौड़ तेज होने के साथ, भारत एक और हार बर्दाश्त नहीं कर सकता। विशेष रूप से उस समय जब नवंबर में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी श्रृंखला शुरू हो रही है। भारत 2017 में और ऑस्‍ट्रेलिया 2021 और 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में 1-शून्य से पिछड़ने के बाद श्रृंखला में वापसी करने में सफल रहे थे। यह देखना बाकी है कि क्या भारत न्‍यूज़ीलैंड की टीम से खेलकर बाजी पलट सकता है या न्यूजीलैंड फिर से इतिहास रचेगा।

Editor

Recent Posts

उपराष्ट्रपति ने चेन्नई में नेल्लई नादर मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल के 42वें वार्षिक दिवस समारोह में शिरकत की

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज चेन्नई के कोट्टिवक्कम स्थित नेल्लई नादर मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आईआईटी खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में भाग लिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल में आईआईटी खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में…

4 घंटे ago

भारत ने न्यूजीलैंड पर 118 रनों की बढ़त बनाई; तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 4 विकेट पर 486 रन बनाए

वेलिंग्‍टन में न्‍यूज़ीलैंड के साथ पहले क्रिकेट टेस्‍ट मैच के तीसरे दिन भारत ने पहली…

5 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ जयशंकर ने आज बुल्गारिया के विदेश मंत्री वेलिस्लावा पेत्रोवा चामोवा के साथ वार्ता की

विदेश मंत्री डॉ सुब्रमण्यम जयशंकर ने आज बुल्गारिया के विदेश मंत्री वेलिस्लावा पेत्रोवा चामोवा के…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं से हर दायरे से ऊपर उठकर राष्ट्र की प्रगति को गति देने का आह्वान किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने युवाओं से अपील की है कि वे सीमित दायरे में न…

5 घंटे ago