insamachar

आज की ताजा खबर

Bharatiya Janata Party has released its manifesto for the Tamil Nadu Assembly elections
चुनाव भारत

भारतीय जनता पार्टी ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए अपना संकल्‍प पत्र जारी किया

तमिलनाडु में केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने आज चेन्नई में प्रदेश भाजपा का संकल्‍प पत्र जारी किया। उन्होंने कहा कि एनडीए प्रत्येक परिवार को दस हजार रुपये, महिलाओं को हर महीने दो हजार रुपये और सालाना तीन मुफ्त गैस-सिलेंडर देगी। घोषणापत्र के अनुसार, भगवान मुरुगन का त्योहार थाई पूसम राज्य पर्व के रूप में मनाया जाएगा, दीपाथून पर दीपक जलाया जाएगा, नशा संबंधी समस्याओं का समाधान किया जाएगा और सब्जियों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया जाएगा। महिला लघु और मध्यम उद्यमियों को बिना ब्याज के विनिर्माण क्षेत्र के लिए एकमुश्त पचास लाख रुपये का ऋण दिया जाएगा और पहली बार स्नातक होने वालों को दस लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *