भारतीय जनता पार्टी आज अपना 47वां स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सहित भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। श्री मोदी ने कहा कि पार्टी हमेशा से ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांत से प्रेरित होकर समाज सेवा में अग्रणी रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता निस्वार्थ सेवा, अटूट समर्पण और सुशासन के प्रति गहरी प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं।
अपने वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारी पार्टी ने जनकल्याण को अपनी प्राथमिकता बनाया है। हम एक ओर अपने मूल्यों पर अडिंग है। वही जन कल्याण को अपनी प्राथमिकता बनाया। हमारे पास संसाधन सीमित थे, लेकिन हमारी पार्टी लोगों की सेवा के लिए समर्पित रही। चाहे आपदा हो या समाज में कोई सकारात्मक बदलाव हो हर जगह हमारे कार्यकर्ता सेवा भाव से जनता के बीच उपस्थित रहें। इसी सेवाभाव के कारण लोगों का बीजेपी पर विश्वास बढ़ता चला गया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भाजपा ने महिला आरक्षण के अपने वादे को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है कि 2029 के चुनाव नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अनुसार आयोजित किए जाएं।
उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन ने आज हरियाणा के सोनीपत जिले के मुरथल में स्थित दीनबंधु छोटू…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 262वें सेना चिकित्सा कोर स्थापना दिवस के उपलक्ष्य के हिस्से…
सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो – सीबीआई को अरुणाचल प्रदेश सरकार द्वारा सार्वजनिक ठेकों…
ईरान ने चेतावनी दी है कि उसके नागरिक ठिकानों पर अगर और हमले हुए तो…
गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) ने कुल मिलाकर 18.4 लाख करोड़ रुपये का सकल व्यापार मूल्य (जीएमवी)…
राज्यसभा सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज उन्नीस नवनिर्वाचित/पुनर्निर्वाचित सदस्यों रामदास बंडु आठवले, माया चिंतामन इवनाते,…