बिज़नेस

भारती एयरटेल ने संशोधित मोबाइल टैरिफ की घोषणा की

भारती एयरटेल ने संशोधित मोबाइल टैरिफ की घोषणा की। ये कीमतें भारती हेक्साकॉम लिमिटेड सर्किल सहित सभी सर्कलों पर लागू होती हैं। सभी एयरटेल प्लान के लिए नए टैरिफ 3 जुलाई, 2024 से http://airtel.in पर उपलब्ध होंगे।

एयरटेल ने एक बयान में कहा कि विभिन्न योजनाओं की दरों में बढ़ोतरी 10-21 प्रतिशत के बीच है। मोबाइल सेवाओं की दरों में संशोधन तीन जुलाई से प्रभावी होगा। दैनिक डेटा ऐड-ऑन (एक जीबी) की दर में तीन रुपये की वृद्धि होगी और यह 19 रुपये से बढ़कर 22 रुपये हो जाएगा। वहीं 365 दिन की वैधता वाले प्लान में दो जीबी प्रतिदिन की पेशकश वाले प्लान में 600 रुपये तक की वृद्धि होगी और नयी दरें 2,999 रुपये से बढ़कर 3,599 रुपये हो जाएंगी। असीमित ‘वॉयस प्लान’ श्रेणी में दर को 179 रुपये से बढ़ाकर 199 रुपये कर दिया गया है। कुल 28 दिन की वैधता वाले इस प्लान में 20 रुपये की वृद्धि की गई है। इस प्लान में उपयोगकर्ताओं को दो जीबी का डेटा दिया जाता है।

Editor

Recent Posts

RBI ने तीनों सरकारी तेल कंपनियों की अमेरिकी डॉलर की दैनिक जरूरत पूरी करने के लिए विशेष व्यवस्था की घोषणा की

भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…

14 घंटे ago

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्री द्विपक्षीय अभ्यास इंद्र-2026 में भाग लेने के लिए रूस पहुंचा

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्रि 10 अक्टूबर, 2026 को रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचा। यह युद्धपोत…

16 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने चेन्नई में 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चेन्नई में आईआईटी-मद्रास में आयोजित कार्यक्रम में 13 हज़ार करोड़…

16 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के पूनमल्ली-वडापलानी खंड का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। वे आज चेन्नई में 13…

16 घंटे ago