भारत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज राज्य मंत्रिमंडल को भंग करने की सिफारिश की

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज राज्य मंत्रिमंडल को भंग करने की सिफारिश की गई। वर्तमान सरकार की अंतिम मंत्रिमंडल बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ख़ान को मंत्रिमंडल भंग करने संबंधी एक पत्र सौंपा।

बिहार में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह बीस नवंबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा। शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियाँ शुरू हो गई हैं। इस बड़े आयोजन को देखते हुए गांधी मैदान के आसपास सुरक्षा व्‍यवस्‍था कड़ी कर दी गई है। कल एनडीए विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गठबंधन के विधायक दल का नेता चुने जाने की संभावना है। इसके बाद ही एनडीए के विधायक दल के नए नेता की ओर से सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा और विधायकों की सूची राज्‍यपाल को सौंपी जाएगी।

इस बीच, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने बताया कि कल भाजपा के नवनिर्वाचित 89 विधायकों की बैठक पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में होगी। इस बैठक में भाजपा विधायक दल का नेता चुना जाएगा। डॉ. जायसवाल ने बताया कि इसके बाद एनडीए के पांचों घटक दलों की संयुक्त बैठक होगी।

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…

5 घंटे ago

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…

5 घंटे ago

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (SIOFA) में भारत के प्रवेश को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…

5 घंटे ago

पाकिस्तान मूल के 73 लाख किलोग्राम से अधिक सेंधा नमक के अवैध आयात का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…

5 घंटे ago

NIPER रायबरेली और एस्ट्राजेनेका इंडिया ने 25 उभरते भौगोलिक क्षेत्रों में नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए साझेदारी की

देश की नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक ​​परीक्षणों में देश की…

5 घंटे ago

सरकार ने IDBI बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को मंजूरी दी

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…

5 घंटे ago