बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना मेट्रो रेल सेवा के पहले चरण का उद्घाटन किया। उन्होंने न्यू पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से भूतनाथ स्टेशन तक की यात्रा की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फरवरी 2019 में इस मेट्रो परियोजना के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया था। मेट्रो सेवाएं अंतरराज्यीय बस टर्मिनल से भूतनाथ स्टेशन तक संचालित होंगी।
बिहार की पहली मेट्रो रेल सेवा की पटना में शुरुआत होते ही राजधानी पटना वासियों के लिए इंतजार के पल आज समाप्त हो गए। पटना मेट्रो रेल सेवा के तहत आज पहली ट्रेन प्रायॉरिटी कॉरिडोर पर अंतर राज्य बस अड्डा से भूतनाथ स्टेशन के बीच एलिवेटेड हिस्से पर चलाई गई। अन्य स्टेशनों के बीच ट्रेन की सेवा का विस्तार आगे के चरणों में होगा, जिसका काम तेजी से चल रहा है। आज शुरू किया गया यह कॉरिडोर साढे तीन किलोमीटर लंबा है जिसका बाद में विस्तार किया जाएगा। आम लोग मेट्रो रेल सेवा का आनंद कल से उठा सकेंगे।
भारतीय रिज़र्व बैंक आज अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा। कई विशेषज्ञों का मानना…
भारत ने वेस्टइंडीज को पहले टी-ट्वेंटी मैच में 8 विकेट से हरा दिया है। कल…
वायुसेना उपप्रमुख के पद पर कार्यरत एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, वीएसएम 29वें…
सोने की संगठित तरीके से तस्करी के खिलाफ अपनी निरंतर कार्रवाई को जारी रखते हुए,…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज इंडिया मोबाइल कांग्रेस से पहले सेवा तीर्थ में ग्लोबल सिस्टम…
थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) जनरल धीरज सेठ ने आज नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना…