रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने छठ पर्व के बाद वापसी यात्रा के दौरान यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपायों की उच्च स्तरीय समीक्षा की है। अश्विनी वैष्णव ने एक वॉर रूम के माध्यम से विभिन्न रेलवे स्टेशनों से लाइव सीसीटीवी फुटेज की निगरानी की ताकि भीड़ के स्तर का आकलन किया जा सके।
उत्तर रेलवे के अनुसार, दीपावली और छठ पूजा के दौरान इस वर्ष सात हजार 85 विशेष रेलगाड़ियां चलाई गईं। यात्रियों की भीड़ को संभालने के लिए हर दिन औसतन 54 अतिरिक्त विशेष रेलगाड़ियां चलाई गईं। प्रतिदिन यात्रियों की संख्या तीन लाख 91 हजार से बढ़कर चार लाख 14 हजार हो गई। इससे हर दिन करीब 22 हजार 700 अतिरिक्त यात्रियों को सुविधा मिली। कुल यात्रियों में से लगभग एक करोड़ 66 लाख यात्रियों ने नियमित रेलगाड़ियों से यात्रा की, वहीं 12 लाख 83 हजार यात्रियों ने मांग के अनुसार चलाई गई विशेष रेलगाड़ियों से। उत्तर रेलवे ने अधिक मांगों वाले मार्गों पर कोच की क्षमता भी बढ़ाई और त्यौहारों के दौरान 581 कोच जोड़े। क्षमता बढ़ाने और भीड़ पर लगातार नजर रखकर उत्तर रेलवे ने त्यौहारों के दौरान लाखों यात्रियों को बेहतर रेल संपर्क और सुविधाजनक यात्रा प्रदान किया है।
बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान अकवान आंध्र प्रदेश तट की ओर बढ़ रहा…
भारत ने 10वीं बार सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है। ढाका में कल…
अमरीका ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य में ईरान के क़ेश्म द्वीप पर मिसाइल प्रक्षेपण केन्द्र पर सटीक…
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए मतदाता सूची का मसौदा जारी कर…
क्वाड के नेताओं ने फिलीपींस के मनीला में हुए शिखर सम्मेलन में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलीपींस की दो दिन की यात्रा पूरी करने के बाद नई दिल्ली…