नई दिल्ली: यूट्यूबर मनीष कश्यप भाजपा में शामिल हुए। भाजपा में शामिल होने के बाद यूट्यूबर मनीष कश्यप ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से मुलाकात की। भाजपा में शामिल होने पर यूट्यूबर मनीष कश्यप ने कहा, “इन लोगों की वजह से ही मैं जेल से निकल पाया और मेरे जीवन के बुरे दिन खत्म हो पाए इसलिए मैं भाजपा में शामिल हुआ। बिहार को मजबूत करना है। भाजपा के साथ मिलकर अब मैं बिहार को मजबूत करूंगा।”
यूट्यूबर मनीष कश्यप के भाजपा में शामिल होने पर भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा, “मनीष कश्यप जैसा व्यक्ति जो जनता के सरोकार को उठाता है, वो भाजपा के साथ है। मैं मनीष को जानता हूं, वे गरीबों का भला चाहते हैं और गरीबों का भला करने के लिए वे पीएम मोदी के साथ जुड़े हैं।
पूर्वी अफ्रीका में जिबूती के तट के पास प्रवासियों से भरी एक नाव पलटने से…
सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को हुए हमले…
सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दूसरे हमले में…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच करीब…
क्रिकेट में, भारत ने कल रात इंदौर के होलकर स्टेडियम में तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच…
भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…