विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कल नई दिल्ली में नीदरलैंड्स के विदेश मंत्री टॉम बेरेंडसेन के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। डॉ. जयशंकर ने कहा कि भारत और नीदरलैंड्स ने अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया है, जिससे द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने का मार्ग प्रशस्त होगा। डॉ. जयशंकर ने आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम करने के महत्व पर बल दिया।
आपकी इस यात्रा से हमें अपने बड़े मुद्दों पर आकलन, दृष्टिकोण और विचार साझा करने का अवसर मिला है। हमने यूक्रेन संघर्ष और काला सागर की स्थिति पर चर्चा की। हिंद–प्रशांत क्षेत्र में हमारी जटिलताएँ हैं, जिनसे आप अवगत हैं। लेकिन मेरा मानना है कि विचारों का आदान–प्रदान उपयोगी है। हमारी कुछ साझा चुनौतियाँ हैं। मेरा मानना है कि आतंकवाद इनमें से एक है और जलवायु परिवर्तन दूसरी चुनौती है, जहाँ एक–साथ मिलकर काम करना महत्वपूर्ण है।
स्टेंडर्ड एण्ड पुअर्स-एसएंडपी ग्लोबल साख आकलन एजेंसी ने वर्ष 2027 में भारत के एशिया-प्रशांत क्षेत्र…
भारत और नेपाल ने प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की भारत यात्रा के दौरान संपर्क, ऊर्जा, व्यापार,…
उत्तर प्रदेश में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज पुण्य स्नान के लिए श्रद्धालुओं…
यूरोपीय आयोग ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव रखा है। इसके तहत रूस…
भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 1943 के बंगाल अकाल का हवाला और ग्लोबल…
विश्व स्वास्थ्य संगठन-डब्ल्यूएचओ ने 14 वर्ष की आयु की लड़कियों को एचपीवी वैक्सीन के एक…