Defence News

भारत और ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास कोंकण-2026 संपन्न हुआ

भारत और ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास कोंकण-2026 15 अक्टूबर, 2026 को ब्रिटेन के प्लायमाउथ के निकट संपन्न हुआ। यह अभ्यास 8 से 15 अक्टूबर, 2026 तक आयोजित किया गया। इस दौरान भारतीय नौसेना और ब्रिटेन की रॉयल नेवी ने विभिन्न पेशेवर व परिचालन क्षेत्रों में संयुक्त रूप से अभ्यास किया। इस अभ्यास के माध्यम से दोनों नौसेनाओं को आपसी तालमेल बढ़ाने, अनुभव साझा करने और समुद्री सहयोग को मजबूत करने का अवसर मिला।

अभ्यास कोंकण-26 में भारतीय नौसेना की ओर से स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस त्रिशूल ने हिस्सा लिया, जबकि ब्रिटेन की रॉयल नेवी ने ड्यूक-क्लास के पनडुब्बी रोधी युद्धक फ्रिगेट एचएमएस सदरलैंड को तैनात किया। इस संयुक्त समुद्री अभ्यास का संचालन रॉयल नेवी के बेड़ा परिचालन मानक और प्रशिक्षण (एफओएसटी) विभाग ने किया।

12 से 15 अक्टूबर 2026 तक आयोजित चार दिवसीय गहन समुद्री चरण में विभिन्न प्रकार के खतरों वाले समुद्री वातावरण में उन्नत समुद्री युद्धाभ्यास और संयुक्त सामरिक अभ्यास किए गए। इस दौरान संचार प्रक्रियाओं, सतही जहाजों के खिलाफ असममित युद्ध, पनडुब्बी रोधी युद्ध और हथियारों से फायरिंग का अभ्यास भी शामिल रहा। इन गतिविधियों से अभ्यास में भाग लेने वाली दोनों नौसेनाओं की इकाइयों के बीच आपसी तालमेल एवं परिचालन समन्वय को और मजबूती मिली।

पेशेवर विशेषज्ञता और सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों के आदान-प्रदान के जरिए कोंकण-26 ने जटिल समुद्री परिस्थितियों में भारतीय नौसेना तथा ब्रिटेन की रॉयल नेवी की संयुक्त रूप से कार्य करने की क्षमता को मजबूत किया। इस अभ्यास से दोनों नौसेनाओं के बीच परिचालन समन्वय बेहतर हुआ और भारत-ब्रिटेन की दीर्घकालिक समुद्री साझेदारी को नई मजबूती मिली।

Editor

Recent Posts

सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें कम करने का फैसला किया

केंद्र सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें…

55 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए दर्दनाक हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए दर्दनाक हादसे में हुई जनहानि…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री मोदी ने कोलकाता में घटी भगदड़ की घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कोलकाता में घटी भगदड़ की घटना में हुई जनहानि पर गहरा…

1 घंटा ago

महिला क्रिकेट में भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन T20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज रायपुर

महिला क्रिकेट में भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का…

3 घंटे ago

भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु में खेला जाने वाला पांचवां टी-ट्वेंटी मैच बारिश के कारण रद्द

भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु में खेला जाने वाला पांचवां टी-ट्वेंटी मैच बारिश के…

3 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रीय तूफान केंद्र के अनुसार, तूफान ट्रूडी मजबूत होकर श्रेणी-दो में बदल गया

अमरीका के राष्ट्रीय तूफान केंद्र के अनुसार, तूफान ट्रूडी मजबूत होकर श्रेणी-दो में बदल गया…

3 घंटे ago