भारत

देश के बंटवारे के दौरान पीड़ा झेलने वाले लोगों की याद में आज विभाजन विभिषिका स्‍मृति दिवस मनाया जा रहा है

आज विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस है। इस अवसर पर देश वर्ष 1947 के विभाजन के दौरान अपनी जान गंवाने वाले और असहनीय पीड़ा झेलने वाले सभी लोगों को याद कर रहा है।

विभाजन बीसी स्मृति दिवस के अवसर पर राजधानी दिल्ली सहित देश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। 2021 में सरकार ने हर वर्ष 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था। यह दिवस आने वाली पीढियों को विभाजन के दौरान लोगों द्वारा झेले गए दर्द और पीड़ा की याद दिलाता है। विभाजन ने लाखों लोगों को प्रभावित किया और अपने पीछे गहरे घाव छोड़ें। विभाजन के कारण करीब दो करोड़ लोग प्रभावित हुए। यह दिवस सामाजिक विभाजन और वैमनस्‍य को दूर करने तथा शांति सद्भाव और एकता की भावना को मजबूत करने की आवश्यकता की भी याद दिलाता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभाजन से प्रभावित सभी लोगों के साहस को याद किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम विभाजन से प्रभावित सभी लोगों के साहस को याद करते हैं। इतिहास का वह क्षण जिसने कई जिंदगियों को तहस-नहस कर दिया, अपनों को खो दिया गया और असहनीय पीड़ा भी सहनी पड़ी। प्रधानमंत्री मोदी ने कामना की कि यह दिन हमारे राष्ट्र में सद्भाव और भाईचारे को बनाए रखने के हमारे संकल्प को और मजबूत करेगा और हम सब मिलकर एक विकसित भारत के निर्माण की दिशा की ओर आगे बढ़ेंगे।

Editor

Recent Posts

TDB-DST ने अगली पीढ़ी की मल्टी-सेंसर सैटेलाइट प्रौद्योगिकी विकसित करने के लिए गैलेक्स आई के साथ 63.84 करोड़ रुपये की आरडीआई सहायता का समझौता किया

हाई-रिज़ॉल्यूशन अर्थ ऑब्ज़र्वेशन (पृथ्वी की निगरानी) के लिए एसएआर और ऑप्टिकल इमेजिंग को मिलाने वाली…

2 मिनट ago

INS त्रिशूल द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘वरुण’ के 24वें संस्करण के लिए फ्रांस के टूलॉन पहुंचा

भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास 'वरुण' के 24वें संस्करण में…

4 मिनट ago

कच्चे सूरजमुखी तेल पर बीसीडी घटाकर शून्य कर दिया गया; सोयाबीन और पाम तेल पर शुल्क घटकर 5 प्रतिशत

केंद्र सरकार ने घरेलू खाद्य तेलों की कीमतों को नियंत्रित करने, उपभोक्ताओं को राहत प्रदान…

6 मिनट ago

UNGA81 में भारत ने यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज, हेपेटाइटिस को खत्म करने और सिकल सेल देखभाल में हुई प्रगति को उजागर किया

न्यूयॉर्क में 81वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान आयोजित दो प्रमुख वैश्विक स्वास्थ्य कार्यक्रमों में,…

8 मिनट ago

भारतीय रेलवे ने कानपुर सेंट्रल और आनंद विहार टर्मिनल के बीच नई दैनिक ट्रेन सेवा को स्‍वीकृति दी

भारतीय रेल ने कानपुर सेंट्रल और आनंद विहार टर्मिनल के बीच नई दैनिक रेल सेवा…

12 मिनट ago

ग्रेटर नोएडा के दयानतपुर के पास दिल्ली से महोबा जा रही बस में आग लगने से 9 यात्रियों की मौत

ग्रेटर नोएडा के दयानतपुर के पास दिल्ली से महोबा जा रही बस में आग लगने…

4 घंटे ago