भारत

बिम्सटेक कृषि मंत्रियों की बैठक 9 अप्रैल को नेपाल में होगी; कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में शामिल होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल

बिम्सटेक (BIMSTEC- Bay of Bengal Initiative for Multi-Sectoral Technical and Economic Cooperation) कृषि मंत्रियों की तीसरी बैठक 9 अप्रैल 2025 को नेपाल में आयोजित की जा रही है। इसमें भारत, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, म्यांमार, श्रीलंका और थाईलैंड के कृषि मंत्रियों की भागीदारी होगी। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बैठक में शामिल होने वाले भारतीय प्रतिनिधिमंडल की अध्यक्षता करेंगे।

इस महत्वपूर्ण बैठक का उद्देश्य बिम्सटेक देशों के बीच चल रहे कृषि सहयोग को और मजबूत करना है। विभिन्न सत्रों के दौरान भारत सहित अन्य सदस्य देशों के कृषि मंत्री, कृषि क्षेत्र में चल रहे सहयोगात्मक कार्यों की समीक्षा करेंगे। साथ ही, इन सदस्य देशों के क्षेत्र के करोड़ों किसानों को लाभान्वित करने के लिए नई और अभिनव तकनीकों को बढ़ावा देने तथा अपनी-अपनी सफलता की कहानियों के आदान-प्रदान के लिए आगे के दिशा-निर्देश निर्धारित करेंगे।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल की भागीदारी, भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व के तहत प्रस्तुत की गई मजबूत वैज्ञानिक उपलब्धियों और प्रमुख नीतिगत पहलों को जाहिर करेगी। इससे भारत को बिम्सटेक क्षेत्र में एक मजबूत नेतृत्व की स्थिति में रखा जाएगा और हमारे “एक्ट ईस्ट” और “पड़ोसी पहले” पॉलिसी के महत्व को भी उजागर किया जाएगा। बैठक की मेज़बानी नेपाल सरकार कर रही है।

नेपाल प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली से मुलाकात करेंगे। साथ ही, नेपाल के कृषि एवं पशुधन विकास मंत्री रामनाथ अधिकारी के साथ शिवराज सिंह की बैठक होगी और इस दौरान, कृषि क्षेत्र में सहयोग पर भारत और नेपाल सरकारों के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इसके अलावा शिवराज सिंह चौहान, भूटान के कृषि एवं पशुधन मंत्री यूंटेन फुंटशो के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे। साथ ही, कृषि क्षेत्र में भारत और बिम्सटेक मंच के बीच सहयोग के संभावित क्षेत्रों पर चर्चा करने के लिए बिम्सटेक के महासचिव इंद्रमणि पांडे से भी केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की बैठक होगी।

Editor

Recent Posts

भारतीय रेल ने अक्टूबर 2026 में 145.07 मिलियन टन माल ढुलाई की

भारतीय रेलवे ने अक्टूबर 2026 के दौरान अपना शानदार परिचालन प्रदर्शन जारी रखा और माल…

1 घंटा ago

केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने पोलैंड में उच्चस्तरीय बैठकें कीं; AI, सेमीकंडक्टर और महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर हुई बात

वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने 12 भारतीय…

1 घंटा ago

DRDO ने ओडिशा के चांदीपुर से सतह से सतह पर मार करने वाली क्वासी-बैलिस्टिक मिसाइल प्रलय का सफल परीक्षण किया

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डीआरडीओ ने कल ओडिशा के चांदीपुर एकीकृत परीक्षण केंद्र से स्वदेशी…

7 घंटे ago

सरकार ने देश की स्वदेशी एआई क्षमताओं को मजबूत करने के लिए इंडिया एआई मिशन के अंतर्गत 3 नए स्वदेशी एआई फाउंडेशन मॉडल लॉन्च किए

भारत ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई के क्षेत्र में एक बड़ी पहल की है। सरकार ने कल…

8 घंटे ago

NHRC ने मध्य प्रदेश और राजस्थान के सीमावर्ती जिलों से महाराष्ट्र के शहरों में बालिकाओं की बिक्री और तस्करी की खबरों पर स्वत: संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया में प्रकाशित उस खबर पर संज्ञान लिया है, जिसमें…

20 घंटे ago