भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज दुबई के क्राउन प्रिंस, संयुक्त अरब अमीरात के उप प्रधानमंत्री एवं रक्षा मंत्री शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री ने पिछले वर्ष संयुक्त अरब अमीरात की अपनी यात्रा को याद करते हुए, संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति महामहिम मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और संयुक्त अरब अमीरात के उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री तथा दुबई के शासक महामहिम मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के प्रति अपनी हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त कीं। पिछले वर्ष अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने दुबई में विश्व सरकार शिखर सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया था।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी यात्रा भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच मजबूत तथा ऐतिहासिक संबंधों में परंपरागत निरंतरता को दर्शाती है, तथा उन्होंने आपसी विश्वास और भविष्य के लिए साझा दृष्टिकोण पर आधारित स्थायी साझेदारी पर बल दिया।

उन्होंने विशेष रूप से व्यापार, निवेश, रक्षा, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, शिक्षा, खेल और लोगों के बीच संबंधों के क्षेत्रों में भारत- संयुक्त अरब अमीरात व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और भी अधिक मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री ने संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले लगभग 4.3 मिलियन भारतीयों का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त अरब अमीरात के नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया तथा दोनों देशों के बीच जीवंत संबंधों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार किया।

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…

10 घंटे ago

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…

10 घंटे ago

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (SIOFA) में भारत के प्रवेश को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…

10 घंटे ago

पाकिस्तान मूल के 73 लाख किलोग्राम से अधिक सेंधा नमक के अवैध आयात का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…

10 घंटे ago

NIPER रायबरेली और एस्ट्राजेनेका इंडिया ने 25 उभरते भौगोलिक क्षेत्रों में नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए साझेदारी की

देश की नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक ​​परीक्षणों में देश की…

10 घंटे ago

सरकार ने IDBI बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को मंजूरी दी

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…

10 घंटे ago