महाराष्ट्र में विधायक दल का नेता चुनने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को पार्टी का केन्द्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। ये प्रेक्षक भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव की निगरानी करेंगे। भाजपा संसदीय बोर्ड ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। महाराष्ट्र में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को होगा।
महाराष्ट्र में हाल में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने शानदार जीत दर्ज की है। भाजपा 132 सीटों के साथ 288 सदस्यीय विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। उसके सहयोगी दल एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को 57 सीटें मिली हैं और अजीत पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 41 सीटें मिली हैं।
भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…
भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…
सरकार ने पेट्रोल पर निर्यात शुल्क को 50 पैसे से बढ़ाकर ढाई रुपये प्रति लीटर…
सऊदी अरब में बदलती परिस्थितियों को देखते हुए, एयर इंडिया ने 20 अक्तूबर तक रियाद,…
विश्व बैंक समूह के लिए निजी पूंजी जुटाने के मामले में भारत, अमरीका और ब्रिटेन…
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज कर्नाटक के कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय…