केरल में मौसम विभाग ने तेज वर्षा और भूस्खलन के कारण पांच जिलों-मलाप्पुरम, कोझीकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड में रेड अलर्ट जारी किया है। चार अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के पर्वतीय क्षेत्र हाई अलर्ट पर हैं क्योंकि इन क्षेत्रों में भूस्खलन और बाढ़ की आशंका है। लोगों को जल निकायों और तटीय क्षेत्रों से बचने की भी सलाह दी गई है। मछली पकड़ने और समुद्र तट की सैर जैसी गतिविधियों पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है।
मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भूस्खलन संभावित और निचले इलाकों के लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। सभी जिलों और तालुका में नियंत्रण कक्ष कार्यरत हैं।
मूसलाधार वर्षा के कारण सबरीमाला पारंपरिक वन मार्ग अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने ‘जहाजों और नाविकों की सुरक्षा पर मित्र समूह‘ की…
उत्तराखंड में आज और कल कई स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग…
छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिन से लगातार हो रही वर्षा के कारण राज्य के सभी…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें बताया…
एपीडा ने 24 सितंबर 2026 को कर्नाटक से जीआई टैग वाली गुलबर्गा तुअर दाल की…
सोने की तस्करी के खिलाफ अपनी निरंतर कार्रवाई को जारी रखते हुए, राजस्व आसूचना निदेशालय…