भारत

बीजेपी ने ओडिसा में विधायक दल का नेता चुनने के लिए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और भूपेन्द्र यादव को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया

भारतीय जनता पार्टी ने ओडिसा में विधायक दल का नेता चुनने के लिए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और भूपेन्द्र यादव को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। पार्टी ने कहा है कि संसदीय बोर्ड ने राज्य में विधायक दल के नेता के चुनाव की निगरानी के लिए इन दोनों नेताओं की नियुक्ति की है।

भाजपा विधायक दल की बैठक कल होने की संभावना है। राज्य में शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को भुवनेश्वर के जनता मैदान में होगा, जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं। इस बीच, पार्टी के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र प्रधान और जुएल ओरांव कल नवगठित केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के साथ ही मुख्‍यमंत्री पद की दौड़ से बाहर हो गए हैं। वरिष्ठ विधायक सुरेश पुजारी और केवी सिंह देव सहित कई अन्य नाम मुख्‍यमंत्री पद के लिए चर्चा में हैं। भाजपा ने 147 सदस्यीय विधानसभा में 78 सीट जीत कर राज्य में पहली बार बहुमत हासिल किया है।

इसके साथ ही निवर्तमान मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व में बीजू जनता दल के 24 वर्षों से अधिक का शासन समाप्त हो गया है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी कल गुजरात का दौरा करेंगे, 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे साथ ही उद्घाटन तथा राष्ट्र को समर्पित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 31 मार्च 2026 को गुजरात का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री गांधीनगर में सुबह…

57 मिनट ago

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों की नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू होगी

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना जारी होने के साथ…

4 घंटे ago

लेबनान में इस्राएली सैन्य अभियान तेज, इस्राएल ने दक्षिणी लेबनान में नए हमले किए

लेबनान में इस्राएली सैन्य अभियान तेज हो गए हैं। इस्राएल ने दक्षिणी लेबनान में नए…

4 घंटे ago

94 हजार टन एलपीजी लेकर आ रहे दो और भारतीय टैंकरों ने होर्मुज जलडमरूमध्य पार किया

दो और भारतीय एलपीजी टैंकर, 94 हजार टन एलपीजी के साथ स्वदेश आ रहे हैं।…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते…

17 घंटे ago