भारत

बीजेपी ने केरलम् विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी जारी की

भारतीय जनता पार्टी ने नौ अप्रैल को होने वाले केरल विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की है। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुम्मनम राजशेखरन आरनमुड़ा सीट से चुनाव लड़ेंगे। अश्विनी एमएल को कासरगोड से, रेणु सुरेश को कोंगड़ से और बी राधाकृष्ण मेनन को चंगगश्‍शेरी से मैदान में उतारा गया है।

केरलम् में विधानसभा चुनाव के लिए 23 मार्च तक नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं। केरलम विधानसभा चुनाव में नामांकन दाखिल करने के लिए केवल दो दिवस शेष हैं। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने नामांकन दाखिल कर दिया है, हालांकि अधिकांश प्रमुख नेताओं को नामांकन दाखिल करना है। सभी निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव प्रचार तेज हो गया है।

तीन प्रमुख मोर्चों – सीपीआईएम के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ एलडीएफ, भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए और कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ – ने अधिकांश सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस आज दोपहर बाद दिल्ली से चुनाव के लिए दूसरी सूची जारी कर सकती है। आज के बाद केवल दो कार्य दिन शेष रहने के साथ ही सभी 140 निर्वाचन क्षेत्रों के उम्मीदवारों के पास नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के लिए सीमित समय होगा। शनिवार और सोमवार को बड़ी संख्‍या में नामांकन दाखिल सकते हैं।

Editor

Recent Posts

NHRC ने मध्य प्रदेश और राजस्थान के सीमावर्ती जिलों से महाराष्ट्र के शहरों में बालिकाओं की बिक्री और तस्करी की खबरों पर स्वत: संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया में प्रकाशित उस खबर पर संज्ञान लिया है, जिसमें…

6 घंटे ago

आईएनएस सह्याद्रि ने बुसान में भारत-कोरिया गणराज्य नौसेना द्विपक्षीय अभ्यास संपन्न किया

भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सह्याद्रि ने 29 अक्टूबर, 2026 को कोरिया गणराज्य के बुसान…

8 घंटे ago

APEDA ने अरुणाचल प्रदेश के ज़िरो से दुबई तक 1.5 मीट्रिक टन (एमटी) कीवी के प्रायोगिक निर्यात में सहायता की

भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले 'कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य…

8 घंटे ago

एपीडा ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से दुबई तक 1.3 मीट्रिक टन सिंदूरी अनार के निर्यात में मदद की

केंद्र सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात…

8 घंटे ago