भारत

भाजपा नेता नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के नासिक में एक चुनावी जनसभा को किया संबोधित

भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि केंद्र राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए सरकार और राज्य की महायुति सरकार वंचितों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

महाराष्ट्र के नासिक में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राज्य में 50 लाख महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त एलपीजी कनेक्शन मिले हैं, और एक करोड़ 25 लाख से अधिक घरों को हर घर जल योजना के तहत पाइप से पानी का कनेक्शन मिला है। उन्होंने कहा कि राज्य में सात करोड़ से अधिक वंचित लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है, और पीएम आवास योजना के तहत सात लाख से अधिक पक्के घर बनाए गए हैं।

किसानों के लिए केंद्र सरकार और महाराष्ट्र में महायुति सरकार की योजनाओं के बारे में बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्हें पीएम किसान योजना और नमो शेतकारी योजना के तहत सालाना 12 हजार रुपये की वित्तीय सहायता मिल रही है। उन्होंने महायुति गठबंधन के दोबारा सत्ता में आने पर इस सहायता को बढ़ाकर 15 हजार रुपये सालाना करने का वादा किया। उन्होंने इथेनॉल मिश्रण और प्याज खरीद में सुधार जैसी विभिन्न पहलों पर भी प्रकाश डाला, जिन्हें सरकार ने किसानों के लाभ के लिए लागू किया है।

अटल सेतु, वधावन बंदरगाह, समृद्धि महामार्ग और मुंबई मेट्रो जैसी बुनियादी ढांचागत परियोजनाओं को सरकार की उपलब्धियां बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने इन परियोजनाओं को रोकने के लिए विपक्षी महाविकास अघाड़ी गठबंधन पर हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि उनकी सरकार ने मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने आज धुले में भी एक चुनावी रैली को संबोधित किया। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं और वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

Editor

Recent Posts

आंध्र प्रदेश तथा पुद्दुचेरी में चक्रवात मोन्था के मद्देनजर एहतियाती कदम उठाए गए

चक्रवात मोन्था को देखते हुए आंध्र प्रदेश हाई अलर्ट पर है। इस चक्रवात के असर…

17 घंटे ago

47वां आसियान शिखर सम्मेलन में वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 47वां आसियान शिखर सम्मेलन में वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। 47वां दक्षिण…

17 घंटे ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज इंदिरापुरम, गाजियाबाद में यशोदा मेडिसिटी का उद्घाटन किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज इंदिरापुरम, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश में यशोदा मेडिसिटी का उद्घाटन किया।…

18 घंटे ago

छठ पूजा के दूसरे दिन आज खरना पारंपरिक उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है

छठ महापर्व का आज दूसरा दिन है। इसे खरना के नाम से जाना जाता है। आज के…

23 घंटे ago

हंसिका लांबा और सारिका मलिक ने सर्बिया में अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया

भारत की हंसिका लांबा और सारिका मलिक ने सर्बिया में आयोजित अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप…

23 घंटे ago

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव कल चक्रवाती तूफान में परिवर्तित होने की आशंका

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव कल सुबह चक्रवात में बदल सकता है। मौसम…

23 घंटे ago