भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल की है। महाराष्ट्र में कुल 288 विधानसभा सीटों में से महायुति में शामिल दलों में से भाजपा को 132, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को 57 और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 41 सीटों पर जीत हासिल हुई हैं।
विपक्षी महाविकास अघाडी गठबंधन में, कांग्रेस ने 16, शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने 10 और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 20 सीट पर जीत हासिल की है। अन्य ने 12 सीटें जीती हैं।
महाराष्ट्र में सरकार बनाने पर बोलते हुए शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने कहा कि महायुति के सभी घटक दल भविष्य की रणनीति के बारे में आपस में चर्चा करेंगे। हमारी तीनों पार्टियां बैठेगी। हम आज जैसे आपको बताते हैं, जैसे हमने सीटों का बंटवारा हुआ हमें कोई मतभेद हमारे में नहीं थे। आज भी कोई मतभेद नहीं है। हम हमारे वरिष्ठ और हम लोग बैठकर इसके ऊपर निर्णय लेंगे।
इस्राएल द्वारा कल रात ईरान के प्रमुख इस्पात, बिजली और परमाणु संयंत्रों पर हमले तेज…
इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल का 19वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है। उद्घाटन मैच…
केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट जोजिला पास…
भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली…
ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ओआईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए ₹20,000 करोड़ के ग्रॉस…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल के पश्चिम एशिया घटनाक्रम और भारत पर उसके संभावित प्रभाव…