insamachar

आज की ताजा खबर

Nitin Naveen
भारत

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने 82 देशों के राजनयिकों को भारतीय आम भेंट किए

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिल्‍ली में तैनात 82 देशों के राजनयिकों को उपहार में आम भेजे हैं। इसमें भारत की चार सबसे प्रसिद्ध किस्में शामिल हैं जिनमें गुजरात का गिर केसर, आंध्र प्रदेश का बंगनापल्ले, उत्तर प्रदेश के दशहरी और बनारसी लंगड़ा आम शामिल हैं।

इस पहल का उद्देश्य भारत की समृद्ध बागवानी विरासत को प्रदर्शित करना है। नितिन नवीन ने राजनयिकों को शुभकामना संदेश भेजते हुए फल के सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित किया, जिसे उन्होंने आतिथ्य, मित्रता और भारत की कृषि विरासत का प्रतीक बताया।

इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देश के आमों की विभिन्न किस्मों के बारे में बात की थी।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *