मुख्य समाचार

बीजेपी ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए अपना चुनाव घोषणापत्र – ‘संकल्प पत्र’ जारी किया

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में आगामी लोकसभा चुनावों के लिए अपना चुनाव घोषणापत्र – ‘संकल्प पत्र’ जारी किया।

नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में जारी किए गए संकल्प पत्र में एक राष्ट्र-एक चुनाव, समान नागरिक संहिता और एकल मतदाता सूची का वादा किया गया है।

प्रधानमंत्री और भारतीय के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह और निर्मला सीतारमण की उपस्थिति में यह संकल्प पत्र जारी किया गया। संकल्प पत्र में भाजपा ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत मुफ्त राशन की सुविधा को अगले 5 वर्ष तक जारी रखने की बात कही गई है। संकल्प पत्र में तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने बात कही गई है और प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के साथ बिजली बिल शून्य करने का वादा किया गया है।

भाजपा ने देश को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के साथ-साथ वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनाने का वादा किया है। घोषणापत्र में भाजपा ने कहा कि भारत का पहला मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन गगनयान लॉन्च किया जाएगा और चंद्रमा पर एक अंतरिक्ष यात्री भेजा जाएगा। संकल्‍प पत्र में मौसम नाम से राष्ट्रीय वायुमंडलीय मिशन लॉन्च करने की बात कहीं गई है। पूर्वोत्तर में शांति बनाए रखने के लिए भाजपा ने अपने ‘संकल्प पत्र’ में कहा है कि पार्टी अशांत क्षेत्रों में मुद्दों के समाधान और चरणबद्ध तरीके से सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम हटाने के प्रयास जारी रखेगी।

इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह संकल्प पत्र युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों को सशक्त बनाता है जो विकसित राष्ट्र के चार मजबूत स्तंभ हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि संकल्प पत्र जीवन की गरिमा और जीवन की गुणवत्ता पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने वरिष्ठ नागरिकों और ट्रांसजेंडर समुदाय को आयुष्मान भारत योजना के दायरे में लाने का फैसला किया है।

जन-औषधि केद्रों पर अस्‍सी परसेंट डिस्काउंट के साथ सस्‍ती दवाएं मिलती रहेंगी। इतना ही नहीं इन दवाइयों के जन औषधि केन्‍द्रों का हम विस्‍तार भी करेंगे। आयुष्‍मान भारत के तहत पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता रहेगा। इसी क्रम में भाजपा ने एक बहुत बड़ा निर्णय लिया है। अब भाजपा ने संकल्‍प लिया है कि 70 वर्ष की आयु के ऊपर हर बुजुर्ग को आयुष्‍मान योजना के दायरे में लाया जाएगा। ट्रांसजेंडर साथियों को भी अब आयुष्‍मान भारत योजना के दायरे में लाने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा देशहित में बड़े और कड़े फैसले लेने से कभी पीछे नहीं हटती।

Editor

Recent Posts

देश में बेरोजगारी दर अगस्त में मामूली घटकर 5 प्रतिशत

देश में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों की बेरोजगारी दर अगस्त में…

9 घंटे ago

भारत ने बोत्सवाना को HIV/AIDS उपचार के लिए 10 टन एंटी-रेट्रोवायरल दवाएं भेजीं

भारत ने एचआईवी एड्स के उपचार के लिए सार्वजनिक स्‍वास्‍थ्‍य प्रणाली में सहायता के उद्देश्‍य…

9 घंटे ago

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संत मलूकदास जी की स्मृति में स्मारक डाक टिकट का विमोचन किया

केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज संत मलूकदास जी की…

9 घंटे ago

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास “युद्ध अभ्यास 2026” औली और महाजन रेंज में आरंभ

भारत-अमेरिका के संयुक्त सैन्य अभ्यास “युद्ध अभ्यास” के 22वें संस्करण का उद्घाटन समारोह आज उत्तराखंड…

9 घंटे ago

भ्रामक टिपिंग प्रॉम्प्ट और डार्क पैटर्न के लिए CCPA ने रेपिडो 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया

केन्द्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने मुख्य आयुक्त श्रीमती निधि खरे और आयुक्त श्री अनुपम…

9 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जलवायु अनुकूल फसलों के विकास में तेजी लाने के लिए ब्रिक-NIPGR में स्वदेशी SPROUT सुविधा का उद्घाटन किया

विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय…

10 घंटे ago