भारत

भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अमेरिका यात्रा के दौरान सिख समुदाय पर की गई कथित टिप्पणी पर कड़ी आलोचना की

भारतीय जनता पार्टी ने आज वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अमरीका यात्रा के दौरान सिख समुदाय पर की गई कथित टिप्पणी पर उनकी कड़ी आलोचना की। राहुल गांधी ने कहा कि उनकी लड़ाई इस मद्दे पर है कि भारत में सिख समुदाय के लोगों को पगड़ी पहनने की अनुमति दी जाएगी या नहीं।

नई दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कांग्रेस नेता की टिप्पणियों पर आपत्ति व्यक्त की। राहुल गांधी की टिप्पणियों को खारिज करते हुए केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि जब कांग्रेस सत्ता में थी तो समुदाय असुरक्षित महसूस करता था। वर्ष 1984 के सिख दंगों का जिक्र करते हुए हरदीप सिंह पुरी ने राहुल गांधी की आलोचना की। हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने पिछले दस वर्षों में सिख समुदाय की मांगों और मुद्दों पर विशेष तौर पर ध्यान दिया है।

राहुल गांधी पर देश की छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि वे विपक्ष के नेता के रूप में अमरिका गए हैं, लेकिन वह लगातार देश की कानून व्यवस्था और चुनाव के परिणामों की आलोचना कर रहे हैं।

Editor

Recent Posts

निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप स्पर्धा में इतिहास रचते हुए भारत को जापान एशियाई खेलों में पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक दिलाया

निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप स्पर्धा में इतिहास रचते हुए भारत को जापान एशियाई…

5 मिनट ago

राज्यसभा की 11 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनावों की अधिसूचना जारी

निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 11 सीटों के लिए आज द्विवार्षिक चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी…

7 मिनट ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा, भारत और चीन के संबंध पिछले वर्ष की तुलना में आज बेहतर

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत और चीन के संबंध पिछले…

20 मिनट ago

भारत और सऊदी अरब ने रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग की समीक्षा की

भारत और सऊदी अरब ने रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल और शिक्षा…

27 मिनट ago

FCRA रजिस्ट्रेशन कराने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में दो अधिकारी पकड़े गए

गृह मंत्रालय से मिली खास जानकारी के आधार पर दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने…

33 मिनट ago

MSME मंत्रालय और MoSPI के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय और सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) के बीच…

35 मिनट ago