बिज़नेस

देश में 2030 तक विद्युत वाहनों की वार्षिक बिक्री एक करोड़ तक पहुँचने की संभावना: केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि देश में विद्युत वाहनों की बिक्री में महत्वपूर्ण वृद्धि हो रही है और 2030 तक इसकी वार्षिक बिक्री एक करोड़ होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि विद्युत वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी से पांच करोड़ नौकरियों का सृजन होगा।

नई दिल्‍ली में आज भारतीय ऑटोमोबाइल विनिर्माता सोसायटी के 64वें वार्षिक सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने यह भी कहा कि देश में लगभग 30 लाख विद्युत वाहन पंजीकृत हैं। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में चार-पहिया विद्युत वाहनों की बिक्री में 45 प्रतिशत और दो-पहिया विद्युत वाहनों की बिक्री में 56 प्रतिशत वृद्धि हुई है। नितिन गडकरी ने कहा कि इस अवधि में चार सौ स्‍टार्टअप ने दो-पहिया विद्युत वाहनों का विनिर्माण शुरू किया है।

उन्होंने ऑटोमोबाइल उद्योग से कहा कि वे नई स्‍क्रेपिंग नीति के अंतर्गत पुराने वाहनों की स्‍क्रेपिंग के लिए नये तरीके तलाशें। नितिन गडकरी ने कहा कि देश में तीन करोड वाहनों की परिचालन अवधि समाप्‍त हो चुकी है लेकिन पर्याप्‍त स्‍क्रेपिंग केन्‍द्र उपलब्‍ध नहीं हैं।

भारी उद्योग मंत्री एच0 डी0 कुमारस्‍वामी ने इस अवसर पर कहा कि कि भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग सबसे तेजी से बढते क्षेत्रों में से है। देश की अर्थव्‍यवस्‍था में इस क्षेत्र का योगदान छह दशमलव आठ प्रतिशत है। उन्‍होंने कहा कि देश वैश्विक ऑटोमोबाइल हब बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। एच0 डी0 कुमारस्वामी ने कहा कि सरकार ने ऑटोमोबाइल उद्योग की सहायता के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्‍साहन योजना शुरू की है।

भारतीय ऑटोमोबाइल विनिर्माता सोसायटी के अध्‍यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि यह उद्योग निरंतर आगे बढ़ रहा है।

Editor

Recent Posts

निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप स्पर्धा में इतिहास रचते हुए भारत को जापान एशियाई खेलों में पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक दिलाया

निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप स्पर्धा में इतिहास रचते हुए भारत को जापान एशियाई…

20 मिनट ago

राज्यसभा की 11 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनावों की अधिसूचना जारी

निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 11 सीटों के लिए आज द्विवार्षिक चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी…

22 मिनट ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा, भारत और चीन के संबंध पिछले वर्ष की तुलना में आज बेहतर

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत और चीन के संबंध पिछले…

35 मिनट ago

भारत और सऊदी अरब ने रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग की समीक्षा की

भारत और सऊदी अरब ने रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल और शिक्षा…

42 मिनट ago

FCRA रजिस्ट्रेशन कराने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में दो अधिकारी पकड़े गए

गृह मंत्रालय से मिली खास जानकारी के आधार पर दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने…

48 मिनट ago

MSME मंत्रालय और MoSPI के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय और सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) के बीच…

50 मिनट ago