भारत

बीजेपी का घोषणा-पत्र एक नया, आत्‍मनिर्भर और विकसित भारत बनाने की गारंटी है: राजनाथ सिंह

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी का घोषणा-पत्र एक नया, आत्‍मनिर्भर और विकसित भारत बनाने की गारंटी है। अहमदाबाद में आज संवाददाताओं से उन्होंने कहा कि मौजूदा लोकसभा चुनाव एक मजबूत और विश्‍वसनीय लोकतंत्र का सशक्त मानक बनेगा। उन्‍होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने देश को भ्रष्‍टाचार-मुक्‍त किया और देश के 25 करोड़ लोगों को गरीबी-रेखा से बाहर निकाला। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के 2014 में सत्ता में आने के बाद भारत की अर्थव्‍यवस्‍था विश्‍व की पहली पांच अर्थव्‍यवस्‍थाओं में शामिल हुई हैं।

25 करोड लोगों को गरीबी रेखा से बाहर करने में स्‍वतंत्र भारत इतिहास में पहली बार किसी सरकार ने कामयाबी हासिल की तो हमारी सरकार ने कामयाबी हासिल की। इंटरनेशनल मानट्रिक फंड की यह रिपोर्ट है कि आज भारत में गरीबी सबसे निचले स्‍तर पर है लेकिन हम इतने से ही संतुष्‍ट नहीं है गरीबी को लगभग हम समाप्‍त करना चाहते हैं और हमारा टारगेट है, इवे‍डेंस फाइव टू टेन इयर्स भारत से गरीबी को हम पूरी तरह से समाप्‍त करने में कामयाब होंगे।

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सत्‍ता में आने के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने एक लाख करोड़ रुपये की संपत्ति जब्‍त की है। उन्‍होंने कांग्रेस पर 50 वर्ष तक सत्तारूढ रहने के बावजूद गरीबी मिटाने में विफल रहने का आरोप लगाया। राजनाथ सिंह ने इस बात पर बल दिया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अगले दस वर्षों में देश से गरीबी हटाने का लक्ष्‍य रखा है। उन्‍होंने कहा कि गरीब परिवार का व्‍यक्ति अपनी क्षमता और योग्‍यता से देश का प्रधानमंत्री बन जाए, यह लोकतंत्र की असली ताकत है।

Editor

Recent Posts

भारतीय सेना ने आज मानवरहित हवाई प्रणाली और मंडराने वाली युद्धक सामग्री के लिए प्रौद्योगिकी रोडमैप का अनावरण किया

भारतीय सेना ने आज मानवरहित हवाई प्रणाली और मंडराने वाली युद्धक सामग्री के लिए प्रौद्योगिकी…

9 घंटे ago

सेबी अध्यक्ष ने कॉर्पोरेट गवर्नेंस में कमियों और स्वतंत्र निदेशकों के क्षमता निर्माण पर जोर दिया

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड- सेबी के अध्यक्ष तुहिन कांता पांडे ने कॉर्पोरेट गवर्नेंस में…

9 घंटे ago

पंजाब पुलिस ने गुजरात एटीएस के साथ मिलकर आई.एस.आई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया

पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस शाखा ने गुजरात के आतंकवाद-रोधी दस्ते-एटीएस के साथ मिलकर आई.एस.आई…

9 घंटे ago

भारतीय तटरक्षक बल के लिए FPV-4 जहाज़ निर्माण की आधारशिला रखने का समारोह और FPV-7 की प्लेट कटाई समारोह संपन्न

भारतीय तटरक्षक बल के 14 एफपीवी परियोजना (यार्ड 16501-14) के अंतर्गत 4 तेज़ गति वाले…

9 घंटे ago

भारत ने वर्ष 2025-26 में पवन ऊर्जा में अब तक की सबसे अधिक वार्षिक वृद्धि 6.05 गीगावाट प्राप्त की

भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान पवन ऊर्जा क्षमता में अब तक की सबसे…

9 घंटे ago

भारतीय रेल ने विभिन्न रेलवे जोन में सुरक्षा प्रणाली कवच लगाने और सिग्नलिंग आधुनिकीकरण के लिए 1,364.45 करोड़ रुपये स्वीकृत किए

भारतीय रेल ने अपने समूचे नेटवर्क में सुरक्षा, सिग्नलिंग और संचार ढांचे को सुदृढ बनाने…

9 घंटे ago